मेडिकल कॉलेज में चोरी के आरोपी को दी गई तालिबानी सजा, बाइक चोर को खंभे से बांधकर पिटाई, बेरहमी से मारपीट का वीडियो जमकर वायरल

A medical college theft suspect was given a Taliban-style punishment; the bike thief was tied to a pole and beaten; the video of the brutal assault went viral.

मेडिकल कॉलेज में चोरी के आरोपी को दी गई तालिबानी सजा, बाइक चोर को खंभे से बांधकर पिटाई, बेरहमी से मारपीट का वीडियो जमकर वायरल

कोरबा : कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर एक बार फिर विवादों में आ गया है. अस्पताल परिसर से बाइक चोरी करते पकड़े गए एक युवक को सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस के हवाले करने के बजाय तालिबानी सजा दे डाली. युवक को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटने का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसने सुरक्षा एजेंसी और वहां तैनात बाउंसरों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक ​नाइट शिफ्ट में ड्यूटी पर आए सुरक्षाकर्मी राजेंद्र पटेल की बाइक अस्पताल परिसर से चोरी हो गई. रात करीब 11:45 बजे एक अन्य वाहन चालक उत्तम ने दो युवकों को बाइक धक्का देकर ले जाते हुए देखा. उत्तम की खबर पर सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए चोरों का पीछा किया और कोसाबाड़ी चौक के पास एक आरोपी विशाल सागर (निवासी: पंप हाउस) को दबोच लिया. जबकि उसका दूसरा साथी भागने में कामयाब रहा.
आरोपी को पकड़ने के बाद सुरक्षाकर्मियों ने मर्यादा की सारी हदें पार कर दीं. युवक को खंभे से बांध दिया गया और उसकी जमकर धुनाई की गई. हैरान करने वाली बात यह है कि घटना रात की है. लेकिन बाइक मालिक और सुरक्षाकर्मी दोपहर बाद पुलिस थाने पहुंचे.
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी विशाल सागर ने पूछताछ में शहर की कई अन्य चोरियां भी कबूल की हैं. हालांकि बाइक मालिक द्वारा दोपहर बाद शिकायत दर्ज कराने की वजह से पुलिसिया कार्रवाई में देरी हुई. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. वहीं वायरल वीडियो के आधार पर कानून हाथ में लेने वाले सुरक्षाकर्मियों पर भी गाज गिर सकती है.
मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा की जिम्मेदारी कामथेन कंपनी के पास है. जिसके लिए हर महीने लाखों रुपए खर्च किए जाते हैं. लेकिन इस वारदात के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और बाउंसरों की ट्रेनिंग पर सवाल उठने लगे हैं. कानून को अपने हाथ में लेकर बर्बरता करने का अधिकार इन सुरक्षाकर्मियों को किसने दिया. यह चर्चा का विषय बना हुआ है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t