शराब भट्ठी के सुपरवाइजर ने लगाई फांसी, मां और पत्नी को भेजा मैसेज, दफ्तर में चल रही परेशानियों का किया जिक्र, दो कर्मचारियों को ठहराया जिम्मेदार

A liquor distillery supervisor died by hanging; he sent messages to his mother and wife, mentioning difficulties he was facing at the office and holding two employees responsible.

शराब भट्ठी के सुपरवाइजर ने लगाई फांसी, मां और पत्नी को भेजा मैसेज, दफ्तर में चल रही परेशानियों का किया जिक्र, दो कर्मचारियों को ठहराया जिम्मेदार

रायपुर : रायपुर के सिलतरा में शराब भट्ठी के एक सुपरवाइजर ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मृतक की पहचान प्रशांत वर्मा के रूप में हुई है. प्रशांत मांढर स्थित शराब भट्ठी में पदस्थ था. घटना से पहले उसने अपनी मां और पत्नी को मोबाइल पर एक मैसेज भेजा था. अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक उन्होंने दफ्तर में चल रही परेशानियों का जिक्र भी किया है. यह घटना सिलतरा बाजार चौक स्थित प्रशांत के घर की है.
खबर मिलने पर सिलतरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की. पुलिस अब मृतक के मोबाइल में मिले मैसेज और उसमें लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है.
दो कर्मचारियों के नाम लिखे, अधिकारियों पर भी आरोप
शुरुआती जानकारी के मुताबिक प्रशांत ने खुदकुशी से पहले मां और पत्नी को मैसेज भेजा था. इसमें उन्होंने मांढर शराब भट्ठी में पदस्थ दो कर्मचारियों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया. फ़िलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb