फर्जी इन्वेस्टमेंट कंपनी बनाकर 38 लाख की ठगी, 3 महीने में रकम डबल करने का झांसा, आरोपी धर्मेन्द्र गिरफ्तार, बाकी आरोपियों की तलाश जारी
A fraudulent investment company was set up and the accused was duped of 38 lakh rupees, promising to double the amount in three months. Accused Dharmendra was arrested and the search for the remaining accused is ongoing.
दुर्ग : दुर्ग जिले के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में फर्जी निवेश कंपनी बनाकर युवक से ठगी की गई है. पुलिस ने रकम दुगुना करने का लालच देकर 38 लाख 25 हजार रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक जयदीप सिंह कंडा उम्र 35 साल निवासी वार्ड क्रमांक 26, संतराबाड़ी (दुर्ग) ने शिकायत दर्ज कराई कि धर्मेन्द्र कुमार बंजारे और उसके साथियों ने ए-एम-एस सॉल्यूशन और मेसर्स आर-वी ग्रुप कंपनी के नाम से फर्जी निवेश कंपनी बनाई थी. आरोपियों ने तीन महीने में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर उनसे 38 लाख 25 हजार रुपए इन्वेस्ट करवा लिया. उन्होंने जयदीप को भरोसा दिलाया कि अगर वे उनकी कंपनी में निवेश करते हैं. तो सिर्फ 90 दिनों में रकम दोगुनी हो जाएगी.
आरोपियों की बातों में आकर जयदीप ने कुल 38 लाख 25 हजार रुपए निवेश कर दिया. जब रकम वापस मिलने का समय आया तो आरोपी टालमटोल करने लगे और बाद में फरार हो गए. तय समय पर रकम वापस नहीं मिलने पर जयदीप को ठगी का एहसास हुआ. इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.
इस रिपोर्ट परवैशाली नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरु की. जांच के दौरान पुलिस को खबर मिली कि आरोपी रायपुर के सड्डू इलाके में मौजूद है. इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की.
पूछताछ में आरोपी धर्मेन्द्र कुमार बंजारे ने ठगी की बात कबूल कर ली. पुलिस ने उसे 31 मार्च 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. आरोपी के कब्जे से मामले से जुड़े दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं, जिनकी जांच जारी है.
पुलिस के मुताबिक आरोपी कम समय में रकम दोगुनी करने का लालच देकर लोगों से निवेश करवाता था और बाद में पैसे हड़प लेता था. इस मामले में उसके अन्य साथियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



