फिंगेश्वर में खेत गए किसान पर अचानक जंगली सुअर का ताबड़तोड़ हमला, हमले से ग्रामीण गंभीर रूप से हुआ घायल, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट
A farmer in Fingeshwar was suddenly attacked by a wild boar, seriously injuring the villager; the Forest Department issued an alert.
गरियाबंद/फिंगेश्वर : नगर पंचायत फिंगेश्वर वार्ड नं. 15 गणेशपुर में खेत गए किसान पर अचानक जंगली सुअर ने हमला कर दिया. युवक को अस्पताल में भर्ती किया है. जहां उसका इलाज जारी है. वन विभाग ने अलर्ट जारी किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक राजधर प्रजापति सुबह खेत में काम करने गया था इस दौरान एक जंगली सुअर ने अचानक ताबड़तोड़ हमला कर दिया. जंगली सुअर के हमले से किसान के हाथ, पैर, छाती एवं पेट में गंभीर चोंट आई है. घायल किसान को फौरन फिंगेश्वर सरकारी हॉस्पिटल लगाया गया. जहां इलाज के बाद एक्सरे और अन्य जांच के लिए नयापारा-राजिम भेजा गया.
इस हादसे की जानकारी मिलते ही तत्कालिन सहायता के रूप में 1000/- रू. सहायक परिक्षेत्र अधिकारी मनीष वर्मा ने दिया वही इलाज के बाद इलाज में हुए खर्च का बिल पेश करने के लिए संबंधित को कहा गया. साथ वन विभाग ने अलर्ट जारी किया गई. इस भीषण गर्मी में वन्यप्राणी पानी तलाश में रहते है ग्रामीण जंगल के ओर ना जाये ऐसे में कभी भी उनका समान जंगली सुअर, भालू, तेंदुआ व अन्य वन्यप्राणियों से हो सकता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



