सड्डू में 55 साल के व्यक्ति की संदिग्ध मौत, घर से बदबू आने पर लोगों ने थाने में दी खबर, दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतेजार

A 55-year-old man died under suspicious circumstances in Saddu. A foul smell emanated from his home, prompting residents to report it to the police station. Police broke in and entered the house, and are awaiting the post-mortem report.

सड्डू में 55 साल के व्यक्ति की संदिग्ध मौत, घर से बदबू आने पर लोगों ने थाने में दी खबर, दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतेजार

रायपुर : राजधानी रायपुर के सड्डू सेक्टर-7 स्थित LIG-11 में सोमवार को एक 55 साल के व्यक्ति की संदिग्ध हालत में लाश मिली है. मृतक की पहचान योगेंद्र पाठक के रूप में हुई है, जो घर में अकेले रहते थे.
स्थानीय लोगों ने बताया कि मोहल्ले में टहलने के दौरान घर से तेज बदबू आने लगी. शक होने पर पुलिस को खबर दी गई. मौके पर पहुंची रायपुर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया. जहां कमरे में बेड पर योगेंद्र पाठक का शव पड़ा मिला.
प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे सामान्य मौत मान रही है. लेकिन मौत की असल वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा. बताया जा रहा है कि मृतक का परिवार सड्डू के ही सेक्टर-3 में रहता है. जबकि वे अकेले इस मकान में रह रहे थे.
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. वहीं, भीषण गर्मी को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि मौत लू या ज्यादा गर्मी की वजह से हुई हो सकती है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t