शराब के नशे में जमीन को लेकर विवाद, दोस्त की पिटाई कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने 3 घंटे में दो फरार आरोपियों गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

A drunk man allegedly beat his friend to death over a land dispute. Within three hours, police arrested two absconding suspects and sent them behind bars.

शराब के नशे में जमीन को लेकर विवाद, दोस्त की पिटाई कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने 3 घंटे में दो फरार आरोपियों गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

दुर्ग : दुर्ग जिले के अण्डा थाना अंतर्गत ग्राम खाड़ा में एक व्यक्ति की मारपीट से हुई मौतहो गई. जिसके बाद दो आरोपी मौके से फरार हो गए. जिन्हें पुलिस ने 3 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक 12 अप्रैल 2026 को रात करीब 10 बजे अण्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खाड़ा के स्कूल पारा में आपसी विवाद के दौरान मारपीट की वारदात हो गई. जिसमे शम्भू निषाद उर्फ देवचरण उम्र करीब 45 साल जो कई साल से गुजरात में रहता था.  वह गांव आगमन के दौरान आरोपियों संतोष कुमार यादव और रोहित कुमार यादव के साथ विवाद में उलझ गया.
विवाद के दौरान आरोपियों द्वारा हाथ-मुक्का और लात से मारपीट की गई. जिससे शम्भू निषाद को गंभीर अंदरूनी चोटें आई. इसके बाद शम्भू निषाद के परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल दुर्ग ले जाया गया. जहां 13 अप्रैल 2026 को चिकित्सकों द्वारा शम्भू निषाद को मृत घोषित किया गया.
इसके बाद प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना अण्डा में जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए. जिनकी पतासाजी के लिए पुलिस टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की गई.
पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी संतोष कुमार यादव को कुथरेल क्षेत्र से तथा आरोपी रोहित कुमार यादव को रायपुर से गिरफ्तार किया गया. आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश किया गया है. घटना का कारण आपसी विवाद के दौरान उत्पन्न विवाद एवं मारपीट बताया गया है.
आरोपी का नाम :
1. संतोष कुमार यादव उम्र 44 साल निवासी ग्राम खाड़ा थाना अण्डा जिला दुर्ग
2. रोहित कुमार यादव उम्र 42 साल, निवासी ग्राम खाड़ा थाना अण्डा जिला दुर्ग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t