दुर्ग जिले में डबल एक्सीडेंट, 3 सहेलियों को तेज रफ़्तार ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 11वीं की छात्रा की गई जान, दूसरे हादसे में ड्राइवर की मौत, जांच में जुटी पुलिस

A double accident occurred in Durg district, with three friends struck by a speeding truck, killing an 11th-grade student. The driver died in the second accident. Police are investigating.

दुर्ग जिले में डबल एक्सीडेंट, 3 सहेलियों को तेज रफ़्तार ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 11वीं की छात्रा की गई जान, दूसरे हादसे में ड्राइवर की मौत, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग : दुर्ग जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए दो सड़क हादसों में 2 लोगों की मौत हो गई. जामुल थाना इलाके में 11वीं की छात्रा की जान गई तो वहीं खुर्सीपार थाना इलाके में एक ड्राइवर की मौत हो गई. दोनों ही मामलों में पुलिस ने जुर्म दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
3 सहेलियों को ट्रक ने मारी टक्कर
छावनी सीएसपी प्रशांत पैकरा के मुताबिक पहला हादसा जामुल थाना क्षेत्र में हुआ. कक्षा 11वीं की छात्रा प्रीति पाल अपनी सहेलियों लक्ष्मी और हिमानी के साथ दुपहिया वाहन से एसीसी कॉलोनी गई थी. तीनों छात्राएं वहां से लौट रही थीं. तभी नंदनी रोड स्थित बोगदा पुलिया के पास ट्रक नम्बर CG07 9607 के ड्राइवर ने तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी.
टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिर गईं. लेकिन प्रीति पाल ट्रक के बीच के पहिए की चपेट में आ गई. सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. जबकि बाकी दोनों छात्राओं को मामूली चोटें आईं. मृतका प्रीति पाल उम्र 17 साल भिलाई के कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड की निवासी थी. पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक राजकुमार को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त कर लिया है.
दूसरा हादसा- 2 वाहनों की टक्कर
दूसरा हादसा खुर्सीपार थाना क्षेत्र में हुई. खुर्सीपार सिग्नल के पास नेशनल हाईवे पर खड़ी मेटाडोर 407 को पीछे से तेज रफ्तार आ रही दूसरी मेटाडोर ने जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में एक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है. दोनों हादसों ने जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t