कलयुगी बेटे ने अपने पिता का किया मर्डर, पीट पीटकर उतारा मौत के घाट, सिर पर लगी चोट से हुई मौत, पीएम रिपोर्ट से हुआ हत्या का खुलासा
A wicked son murdered his father, beating him to death. The death was caused by a head injury. The postmortem report reveals the murder.
दुर्ग : कहा जाता है दुनिया में मां-बाप से बड़ा कोई रिश्ता नहीं होता है. लेकिन छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से रिश्तों को शर्मसार कर दे. ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. बेटे गजेंद्र साहू ने अपने बाप होरी लाल साहू की हत्या कर दी. बेटे ने पिता को बुरी तरह पीटा जिससे उसकी जान चली गयी.
दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में अकोला गांव में एक पिता की संदिग्ध मौत अब हत्या के मामले में बदल गई है. 5 अक्टूबर 2025 को होरी लाल साहू की मौत शासकीय अस्पताल कुम्हारी में दर्ज की गई थी. शुरुआती जांच और पीएम रिपोर्ट में यह साफ हुआ कि उनकी मौत सिर पर लगी चोट की वजह से हुई थी. जो घरेलू विवाद के दौरान बेटे द्वारा मारपीट की वजह से हुई थी.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक और उनके बेटे के बीच पहले से विवाद चल रहा था. विवाद के दौरान हुए मारपीट में होरीलाल साहू का सिर गंभीर रुप से चोटिल हो गया. स्थानीय लोगों ने घटना की खबर फौरन पुलिस को दी. पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें हत्या की पुष्टि हुई. इसके बाद बेटे गजेंद्र साहू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में यह पाया गया कि बाप-बेटे के बीच आए झगड़े के दौरान हिंसा बढ़ गई थी और इसका खामियाजा पिता को भुगतना पड़ा. उन्होंने कहा कि आरोपी बेटे गजेंद्र साहू से मामले की पूरी जानकारी ली जा रही है और आगे की जांच जारी है.
स्थानीय लोगों ने इस घटना को गंभीर बताते हुए प्रशासन से आग्रह किया है कि परिवारों में चल रहे झगड़ों और घरेलू विवादों पर नजर रखी जाए. ताकि इस तरह के दुर्भाग्यपूर्ण हादसे रोके जा सके. उन्होंने कहा कि घरेलू हिंसा सिर्फ परिवार तक सीमित नहीं रहती. इसका असर पूरे समाज पर पड़ता है.
इस वारदात के बाद बस्ती में शोक का माहौल है. पड़ोसी और रिश्तेदार परिवार को सांत्वना दे रहे हैं. पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और पड़ोसियों से कहा है कि वे किसी भी तरह की हिंसा की जानकारी फौरन पुलिस को दें.
स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने मृतक के परिवार को इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया है. इस घटना से यह संदेश गया कि घरेलू विवाद गंभीर परिणामों को जन्म दे सकता है और हर परिवार में समझदारी और संयम बनाए रखना जरुरी है.
पुलिस ने कहा कि आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और मामले की जांच पूरी तरह से पारदर्शिता के साथ की जाएगी. स्थानीय प्रशासन ने भी इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए जागरुकता अभियान चलाने की योजना बनाई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



