होटल के कमरे में मिली लाश, शादी का दबाव बनाई तो गर्लफ्रेंड को शादीशुदा बॉयफ्रेंड ने गला दबाकर उतारा मौत के घाट, प्रेमी गिरफ्तार

A dead body was found in a hotel room. A married boyfriend strangled his girlfriend to death after she pressured him into marriage. The boyfriend was arrested.

होटल के कमरे में मिली लाश, शादी का दबाव बनाई तो गर्लफ्रेंड को शादीशुदा बॉयफ्रेंड ने गला दबाकर उतारा मौत के घाट, प्रेमी गिरफ्तार

कोरबा : शहर को दहला देने वाली चंदेला होटल हत्याकांड की गुत्थी को कोतवाली पुलिस ने सिर्फ 24 घंटे में सुलझा लिया. युवती की मौत जहर सेवन से नहीं हुई थी. बल्कि उसके ही प्रेमी ने शादी के लिए दबाव बनाने पर तैश में आकर गला घोंटकर हत्या की थी. पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने आरोपी राकेश कुमार मानिकपुरी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है. जिसकी पूरे शहर में सराहना हो रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक 5 दिसंबर की सुबह कोरबा के चंदेला होटल के कमरा नंबर 207 का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला. होटल स्टाफ ने खिड़की से झांका तो अंदर बिस्तर पर एक महिला का शव दिखाई दिया. मृतक महिला 4 दिसंबर को एक युवक के साथ होटल में ठहरी थी. पुलिस ने इसी लीड पर अपनी जांच शुरु की.
फोरेंसिक टीम ने मौके पर गहन परीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया. मृतका के चाचा शिवा दास की रिपोर्ट पर पुलिस ने राकेश कुमार मानिकपुरी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया. पता चला कि मृतका और आरोपी दोनों मरकाडीह के ही रहने वाले थे.
पुलिस पूछताछ में आरोपी राकेश कुमार मानिकपुरी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसने बताया कि कमरे में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ. आरोपी ने खुलासा किया कि महिला लगातार शादी के लिए दबाव बना रही थी. जिससे वह नाराज हो गया और गुस्से में आकर उसका गला दबाकर हत्या कर दी.
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितिश ठाकुर, और नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के मार्गदर्शन में कोतवाली टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया.
इस सनसनीखेज हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक महासिंह धुर्वे, उप निरीक्षक शारदा वर्मा, सउनि राम कुमार उईके, आरक्षक चंद्रकांत गुप्ता सहित साइबर सेल के आरक्षक आलोक टोप्पो और श्याम सिदार की अहम भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t