फर्जी निकली 14 लाख की लूट, पुलिस ने किया पर्दाफाश, कंपनी के कैश लोडर ने रची फिल्मी कहानी, मास्टरमाइंड कर्मचारी आशीष गिरफ्तार

The robbery of 14 lakh rupees turned out to be fake, the police exposed it, the company's cash loader made up a filmy story, mastermind employee Ashish was arrested.

फर्जी निकली 14 लाख की लूट, पुलिस ने किया पर्दाफाश, कंपनी के कैश लोडर ने रची फिल्मी कहानी, मास्टरमाइंड कर्मचारी आशीष गिरफ्तार

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग में 14.60 लाख की लूट की घटना को पुलिस ने सुलझा लिया है. शिकायतकर्ता ही मामले में आरोपी निकला. एटीएम फ्रेंचाइजी लेने वाले ने ही घटना की झूठी कहानी रची थी. पुलिस ने मामले में आरोपी आशीष राठौर को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 7 दिसम्बर को प्रार्थी आशीष राठौर निवासी चरोदा ने थाना कुम्हारी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वो हिताची कंपनी का ATM में कैश लोडिंग करने का फ्रेंचाईजी लिया है. 6 दिसम्बर को ATM में कैश लोडिंग का तेन्दुआ से मुरमुंदा दादर कैश लोडिंग करने के लिये कैश 1460000 रुपये बैग में रखकर अपने मोटर सायकल से जा रहा था. कपसदा के पास तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चाकू दिखाकर डरा धमकाकर उसके बैग में रखे 14,60,000 रुपये को बैग सहित लूटकर भाग गए. प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कुम्हारी में अपराध क्रमांक -239/25 धारा 309(4) बीएनएस कायम कर जांच में लिया गया.
घटना की गंभीरता को देखते हुए फौरन पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल मुआयना किया. आसपास के लोगों से पूछताछ की गई. घटना घटित होने के बारे में ऐसा कोई भी सबूत या गवाह नहीं मिलने पर शक होने पर शिकायतकर्ता आशीष राठौर से बारीकी से पूछताछ किया गया.
आशीष राठौर ने बताया कि ये हिताची एटीएम का फेन्चाईजी लेकर एटीएम खोलना और कैश लोडिंग का काम करता है। पहले ये 4 फ्रेंचाइजी हिताची एटीएम का लिया था. जो सेल्फ फंडिंग है. उसके बाद इसने 8 और फ्रेंचाइजी लिया. जो हिताची कंपनी फंड़िग है. जिससे इसे 12 एटीएम में पैसा डालने के लिए कैश कम होने लगा था. एटीएम खाली हो जाने से ट्रांजेक्शन कम हो जाने की वजह से इसका कमीशन भी कम आने लगा था. इसका घर, कार लोन पर होने और एटीएम के किराया और रखरखाव में पैसा खर्च हो जाने से आमदनी कम हो गई थी. जिससे ये परेशानी में आ गया था.
आशीष ने पता किया कि कैश चोरी हो जाने की पुलिस रिपोर्ट होने से कंपनी को इंशोरेंस आसानी से मिल जाता है और कोई दिक्कत नहीं होती. 6.12.25 को अपने साथ एटीएम में कैश डालने जाते समय कपसदा के गोल्डन ग्लोबल स्कूल के पास तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चाक़ू दिखाकर 14,60000 कैश से भरा बैग लूट लेने की झुठी दर्ज कराने की प्लान बनाया और लुट की झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दिया.\
आरोपी द्वारा कई बैंक में कई क्षेत्रों के एटीएम में रकम डालने के बाद अपने सेल्फ फंडिंग तीन एटीएम में 14,60,000 रूपये ज्यादा डाला गया और उसी रकम की लूट हो जाने की झूठी दर्ज कराया था. फिलहाल मामले में शिकायतकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. जांच जारी है.
आरोपी
आशीष राठौर उम्र 34 साल निवासी चरोदा पुरानी भिलाई जिला दुर्ग छत्तीसगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t