सोते समय मामा-भांजी को करैत सांप ने डसा, 10 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत, मामा ICU भर्ती, मामा भांजी की हालत नाजुक, गांव में शोक की लहर

A Krait snake bit an uncle and his niece while they were asleep; the 10-year-old girl died, and the uncle has been admitted to the ICU. Both are in critical condition, and a wave of grief has swept through the village.

सोते समय मामा-भांजी को करैत सांप ने डसा, 10 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत, मामा ICU भर्ती, मामा भांजी की हालत नाजुक, गांव में शोक की लहर

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर : सर्पदंश की एक दर्दनाक घटना सामने आई है. ग्राम पंचायत पाराडोल के देवगनडांड गांव में सोमवार तड़के जहरीले करैत सांप के डसने से मामा-भांजी गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. लेकिन रास्ते में ही 10 साल की मासूम बच्ची ने दम तोड़ दिया. वहीं युवक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और उसे मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है.
एमसीबी में करैत सांप ने 3 को डसा
स्थानीय लोगों ने ग्राम पंचायत पाराडोल के देवगनडांड में अलसुबह मामा और उसकी 10 साल की भांजी घर में जमीन पर सो रहे थे. इसी दौरान जहरीला करैत सांप घर में घुस आया और दोनों को डस लिया. कुछ देर बाद दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई. परिजन फौरन दोनों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी नाजुक हालतको देखते हुए बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. अस्पताल पहुंचने से पहले ही 10 साल की बच्ची ने रास्ते में दम तोड़ दिया. इस खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.
डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी
वहीं युवक की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है. उसे मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कर विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में इलाज किया जा रहा है. चिकित्सकों के मुताबिक उसकी हालत नाजुक है और लगातार निगरानी रखी जा रही है. ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में क्षेत्र में जहरीले सांपों का निकलना बढ़ गया है. जिससे लोगों में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों ने प्रशासन से गांवों में सर्पदंश से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाने तथा पर्याप्त मात्रा में एंटी स्नेक वेनम की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है.
स्वास्थ्य विभाग की अपील
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील किया कि बरसात के मौसम में जमीन पर सोने से बचें, घरों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखें और सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकीय इलाज कराएं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?