परिवार के बीच सो रहे 3 वर्षीय मासूम की आधी रात जहरीला सांप के काटने से गई जान, इलाज से पहले ही तोड़ दिया दम, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा
A 3-year-old child sleeping amidst family members lost his life after being bitten by a venomous snake in the middle of the night; he succumbed before medical treatment could be administered, and the post-mortem report is expected to shed further light on the incident.
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : मरवाही जिला के सेमरदर्री (सिंगारबहरा) गांव में जहरीले जंतु के काटने की आशंका में तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई. बच्चे को नाजुक हालत में अस्पताल ले जाया गया. लेकिन मरवाही पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया. फिलहाल चिकित्सकों ने मौत की वजह स्पष्ट करने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार करने की बात कही है.
मरवाही विकासखंड के सेमरदर्री (सिंगारबहरा) गांव में जहरीले जंतु के काटने की आशंका में तीन वर्षीय मासूम कार्तिक पाल की मौत का मामला सामने आया है. इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है. चिकित्सकों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि बच्चे की मौत सर्पदंश से हुई है या किसी अन्य जहरीले कीड़े के काटने से..
मिली जानकारी के मुताबिक सेमरदर्री निवासी स्व रमेश सिंह का तीन साल का बेटा कार्तिक पाल देर रात अपने परिजनों के साथ घर में जमीन पर सो रहा था. इसी दौरान उसे अचानक तेज दर्द होने लगा और वह जोर-जोर से रोने लगा. परिजनों ने शुरुआत में इसे सामान्य परेशानी समझकर शांत कराने का प्रयास किया. लेकिन उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई. कुछ समय बाद उसकी मां ने उसे बहलाने के लिए मोबाइल फोन भी दिया. लेकिन इससे भी कोई राहत नहीं मिली.
बच्चे की तबीयत ज्यादा खराब होने पर परिजन उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरदर्री लेकर पहुंचे. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही रेफर कर दिया. हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में मासूम कार्तिक पाल ने दम तोड़ दिया.
अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मामला किसी जहरीले जंतु के काटने का मालूम होता है. फिलहाल यह साफ नहीं है कि बच्चे को सांप ने काटा या किसी अन्य विषैले कीड़े ने.. शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह का खुलासा हो सकेगा.
ग्रामीणों ने बताया कि कुछ समय पहले ही बच्चे के पिता रमेश सिंह का निधन हो गया था. अब तीन साल के बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. पूरे गांव में मातम का माहौल है. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



