15 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर किराये के मकान में दो दिन तक जबरदस्ती बनाया शारीरिक संबंध, आरोपी दीपक गिरफ्तार, मोबाइल जब्त

A 15-year-old girl was lured and forced into sexual intercourse for two days in a rented house; accused Deepak arrested and mobile phone seized.

15 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर किराये के मकान में दो दिन तक जबरदस्ती बनाया शारीरिक संबंध, आरोपी दीपक गिरफ्तार, मोबाइल जब्त

रायगढ़ : रायगढ़ पुलिस को ऑपरेशन “तलाश” के तहत एक और बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को ओडिशा के सुंदरगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है. कोतवाली पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी दीपक कुमार पासवान को गिरफ्तार किया.
मिली जानकारी के मुताबिक 10 अक्टूबर 2025 को पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी 15 वर्षीय बेटी 8 अक्टूबर को स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी. लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिलने पर थाना कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और 12 अक्टूबर को नाबालिग को उर्दना क्षेत्र से दस्तयाब किया.
काउंसलिंग और बयान के दौरान पीड़िता ने बताया कि उसकी पहचान अपने एक दोस्त सूरज के जरिए दीपक कुमार पासवान से हुई थी. जो झारखंड के पतराकाला का रहने वाला है. दोनों की मोबाइल पर बातचीत होती थी. पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर तमनार बुलाया और अपने किराये के मकान में दो दिनों तक रखकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद 11 अक्टूबर को आरोपी उसे उर्दना कृष्णापुर क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गया. पीड़िता के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और सबूतों के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 87, 65(1) भारतीय न्याय संहिता तथा पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं.
इसके बाद आरोपी की तलाश तेज कर दी गई थी. पुलिस टीम को खबर मिली कि आरोपी ओडिशा के सुंदरगढ़ क्षेत्र में छिपा हुआ है. इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर उप निरीक्षक ऐनु देवांगन के नेतृत्व में एक विशेष टीम भेजी गई. टीम ने सुंदरगढ़ में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया. गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से एक विवो कंपनी का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है. जिसे मामले में अहम सबूत माना जा रहा है. मेडिकल जांच के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर भेज दिया गया.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन “तलाश” के तहत फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दूसरे राज्यों में भी दबिश दी जा रही है. एसएसपी शशि मोहन सिंह ने साफ संदेश दिया है कि अपराधियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा और अभियान लगातार जारी रहेगा. इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन, आरक्षक गणेश पैंकरा और प्रदीप मिंज की अहम भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t