तेज रफ्तार ट्रैवलर ने राउत नाचा देखकर वापस लौट रहे 15 वर्षीय बालक की ली जान, दो दोस्त घायल, आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

A 15-year-old boy returning from a Raut dance was killed by a speeding traveller, two of his friends were injured, and the accused is absconding. Police are searching for him.

तेज रफ्तार ट्रैवलर ने राउत नाचा देखकर वापस लौट रहे 15 वर्षीय बालक की ली जान, दो दोस्त घायल, आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

बिलासपुर : देर रात सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कोतवाली चौक के पास हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया. गोविंद नगर नायक बाड़ा निवासी राजू नायक उम्र 15 साल की इस हादसे में मौत हो गई. जबकि उसके दो साथी अनुकल ध्रुव और देवकुमार गंभीर रुप से घायल हो गए.
मिली जानकारी के मुताबिक तीनों युवक बन्नाक चौक में आयोजित राउत नाचा कार्यक्रम देखकर वापस लौट रहे थे. वे रविवार के करीब रात 2:15 बजे तेलीपारा और सिटी कोतवाली चौक से होते हुए एक्टिवा CG10 AG 8705 से गोलबाजार की तरफ जा रहे थे. तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात ट्रेलर वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी.
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे. राहगीरों की मदद से राजू को फौरन सिम्स अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अनुकल और देवकुमार का इलाज जारी है. हादसे में उनका वाहन भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
टक्कर मारने के बाद ट्रेलर का चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 106(1)-BNS, 125(a)-BNS और 281-BNS के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है. सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी सुरागों की मदद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.
देर रात हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t