महिला से दुष्कर्म कर युवक फरार, धमतरी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, उत्तर प्रदेश के आरोपी कृष्ण कुमार तिवारी को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

Youth absconds after raping woman; Dhamtari police achieve major breakthrough, arresting accused Krishna Kumar Tiwari from Uttar Pradesh and putting him behind bars.

महिला से दुष्कर्म कर युवक फरार, धमतरी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, उत्तर प्रदेश के आरोपी कृष्ण कुमार तिवारी को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

धमतरी : महिला से दुष्कर्म के गंभीर मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को धमतरी पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है. यह कार्रवाई चौकी बिरेझर पुलिस द्वारा की गई. जिसमें वैज्ञानिक और तकनीकी सबूतों के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थिया ने 22 मई 2026 को चौकी बिरेझर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 15 मई 2026 को आरोपी कृष्ण कुमार तिवारी उर्फ रिंकू तिवारी उम्र 39 साल निवासी ग्राम बरूई (कुटीवा), थाना कोतवाली देहात, जिला सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश) ने उसके घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.
शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने गंभीर धाराओं के तहत जुर्म दर्ज कर जांच शुरू की. चौकी बिरेझर पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल चेकअप, महिला पुलिस अधिकारी द्वारा बयान, न्यायालयीन कथन और अन्य वैधानिक प्रक्रियाएं पूरी की गईं.।जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी सबूतों के आधार पर आरोपी की लगातार तलाश जारी रखी. आरोपी का पता लगाकर उसे पूछताछ के लिए चौकी बिरेझर लाया गया. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.
पुलिस ने घटना से जुड़े अहम सबूतों को  जब्त कर वैज्ञानिक परीक्षण के लिए भेज दिया है. पुख्ता सबूत मिलने के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया और अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
आरोपी
कृष्ण कुमार तिवारी उर्फ रिंकू तिवारी उम्र 39 साल निवासी ग्राम बरूई (कुटीवा), थाना कोतवाली देहात, जिला सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t