रायपुर के बेबीलोन होटल में महिला से किया दुष्कर्म, साहब ने शादी का झांसा देकर फुसलाया, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात, कांकेर से गिरफ्तार

Woman raped in Raipur Babylon Hotel man lured her on the pretext of marriage got her pregnant got abortion done arrested from Kanker

रायपुर के बेबीलोन होटल में महिला से किया दुष्कर्म, साहब ने शादी का झांसा देकर फुसलाया, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात, कांकेर से गिरफ्तार

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के होटल बेबीलोन में एक रेंजर ने महिला से दुष्कर्म किया. उसने महिला को शादी का झांसा दिया और उसके साथ अनाचार किया. महिला की शिकायत के बाद अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. यह पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्रा का है. 
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी रेंजर विजयंत तिवारी दो सालों से महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था. मंगलवार को वह महिला को रायपुर के होटल बेबीलोन लेकर गया और फिर एक बार उसके साथ जबरदस्ती की. महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

नाबालिग छात्रा से गैंगरेप के मामले में चारों आरोपी निलंबित

वहीं मनेन्द्रगढ़ में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप के मामले में सभी आरोपियों को निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने आरोपी प्रधान पाठक रावेंद्र कुशवाहा, प्राचार्य अशोक कुशवाहा, व्याख्याता कुशल सिंह परिहार को निलंबित कर दिया है। साथ ही उप वन क्षेत्रपाल बनवारी सिंह को मुख्य वन संरक्षक ने भी निलंबित कर दिया है
जनकपुर थाना क्षेत्र में भरतपुर ब्लाक के देवगढ़ हाईस्कूल के प्रिंसिपल और दो शिक्षकों को गिरफ्तार किया गया है. इन तीनों पर स्कूल की एक 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि स्कूल के प्रिंसिपल अशोक कुशवाहा, शिक्षक रावेंद्र कुशवाहा और शिक्षक कुशल सिंह परिहार के एक वनकर्मी बनवारीलाल भी इस कांड में शामिल है.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI