बैंक लोन के विवाद में पत्नी को फावड़े से हमला कर उतारा मौत के घाट, आरोपी पति तारण चतुर्वेदी होटल से गिरफ्तार, कर्ज बना कत्ल की वजह
Wife beaten to death with a shovel amidst a dispute over a bank loan; accused husband Taran Chaturvedi arrested from a hotel; debt became the motive for the murder.
खैरागढ़ : बैंक ऋण चुकाने को लेकर पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद एक महिला की हत्या का कारण बन गया. ठेलकाडीह थाना पुलिस ने पत्नी की फावड़े से हत्या करने वाले आरोपी पति को भिलाई से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 17 जुलाई को ग्राम मुंदगांव निवासी कुन्ती बाई बघेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके दामाद तारण चतुर्वेदी, उम्र 28 साल निवासी फत्तेपुर ने 16 जुलाई को अपनी पत्नी सुरूज बाई चतुर्वेदी के सिर पर फावड़े से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. महिला का इलाज दुर्ग के शंकराचार्य अस्पताल में चल रहा था. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इसके बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धारा 103(1) बीएनएस जोड़ दी.
स्मृति नगर चौकी पुलिस की मदद से आरोपी को भिलाई स्थित सूर्या मॉल के पास एक होटल से गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में उसने बताया कि पत्नी बैंक लोन चुकाने के लिए रोज दबाव बनाती थी. जिससे परेशान होकर उसने वारदात को अंजाम दिया. आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल फावड़ा और उसके पहने हुए कपड़े जब्त किए गए. आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया.
आरोपी
तारण चतुर्वेदी पिता भागी चतुर्वेदी उम्र 28 साल निवासी ग्राम फत्तेपुर, थाना ठेलकाडीह, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई छत्तीसगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



