पुलिस ने लूट-नकबजनी गिरोह का किया पर्दाफाश, बुर्का पहनकर पिस्टल दिखाकर घर में लूट 6 आरोपी गिरफ्तार, आर्टिका जप्त, 100% माल बरामद

Police bust a robbery and burglary gang; six accused arrested for robbing a house at gunpoint while wearing burqas—Ertiga car seized and 100% of the stolen property recovered.

पुलिस ने लूट-नकबजनी गिरोह का किया पर्दाफाश, बुर्का पहनकर पिस्टल दिखाकर घर में लूट 6 आरोपी गिरफ्तार, आर्टिका जप्त, 100% माल बरामद

बिलासपुर : बिलासपुर जिले की कोटा पुलिस ने सशस्त्र हथियारों के साथ लूट और नकबजनी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का खुलासा किया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से पिस्टल, सोने के जेवर, वारदात में इस्तेमाल वाहन और मोबाइल सहित शत-प्रतिशत माल बरामद किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 8 जुलाई 2026 को बेलगहना रेलवे स्टेशन से कलेक्शन राशि लेकर जा रहे रेलवे कर्मचारी के साथ सलका डैम के पास बड़े बराबर मोड़ पर लूट की घटना हुई थी. अज्ञात आरोपियों ने कर्मचारी का बैग छीन लिया था और धक्का देकर गिरा दिया था.
इस मामले में थाना कोटा में अपराध क्रमांक 559/2026 धारा 304(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी. इसके बाद 18 जुलाई 2026 को कोटा क्षेत्र में एक और बड़ी वारदात हुई. आरोपियों ने बुर्का पहनकर राजकुमारी जायसवाल पति छेदीलाल जायसवाल के घर में प्रवेश किया और मारपीट करते हुए एयरगन दिखाकर सोने के जेवरात लूट लिए थे. इस मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 591/2026 धारा 332(बी), 309(6), 310(2), 317(5) बीएनएस और 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया था.
दोनों मामलों की जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह और एसडीओपी कोटा नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए राकेश जायसवाल (35 वर्ष), दिव्यांशु जायसवाल (24 वर्ष), आदर्श तिवारी (26 वर्ष), हर्ष नामदेव (25 वर्ष), हर्ष सोनी (24 वर्ष) और सनी सिंह (35 वर्ष) को गिरफ्तार किया.
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि इस पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड राकेश जायसवाल था. उसने अपने साथी दिव्यांशु और आदर्श के साथ मिलकर लूट की प्लान बनाई थी. वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी सनी सिंह से पिस्टल ली गई थी. जांच में यह भी पता चला कि पिस्टल लेने के लिए आरोपियों को रीवा ले जाया गया था. जहां से हथियार उपलब्ध कराया गया. इसके बाद आरोपियों ने प्लान बनाकर दोनों घटनाओं को अंजाम दिया. पुलिस के मुताबिक, लूटे गए सोने के जेवरात को बेचने में हर्ष नामदेव ने मदद की. उसने सोने के सामान को हर्ष सोनी की ज्वेलरी दुकान में बेचकर रकम हासिल की थी.
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, सोने के आभूषण, घटना में इस्तेमाल आर्टिका कार नम्बर CG10 BL-1645, एक मोटरसाइकिल प्लेटिना नम्बर CG10 EN 4637 और छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक शिव कुमार साहू, भरत राठौर, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव सहित थाना कोटा की टीम की अहम भूमिका रही. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम के बेहतर कार्य की सराहना करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को नगद इनाम देने की घोषणा की है. पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.
आरोपी
राकेश जायसवाल पिता अशोक जायसवाल उम्र 35 साल निवासी मंझगांव, थाना कोटा
दिव्यांशु जायसवाल पिता स्व संजय जायसवाल उम्र 24 साल निवासी बिल्लीबंद, थाना कोटा
आदर्श तिवारी पिता स्व देवनारायण तिवारी उम्र 26 साल निवासी मौहारखार कोटा, थाना कोटा
हर्ष नामदेव पिता गौरीशंकर नामदेव उम्र 25 साल निवासी थाना के बाजू में रोड, कोटा
हर्ष सोनी पिता देवदत्त सोनी उम्र 24 साल निवासी फिरंगीपाड़ा, कोटा
सनी सिंह पिता सुनील सिंह उम्र 35 साल निवासी वार्ड नम्बर 12, मस्जिद पारा, कोटा, जिला बिलासपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?