रायपुर मुख्य मार्ग पर मोहन ढाबा के पास दो बाइक सवार की आमने-सामने जोरदार टक्कर, एक की मौके पर ही मौत, दूसरा गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

Two bike riders collided head-on near Mohan Dhaba on Raipur main road, one died on the spot, the other is seriously injured, police engaged in investigation.

रायपुर मुख्य मार्ग पर मोहन ढाबा के पास दो बाइक सवार की आमने-सामने जोरदार टक्कर, एक की मौके पर ही मौत, दूसरा गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

अभनपुर : रायपुर जिला के अभनपुर में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया. हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल को अस्पताल में भर्ती कराया. यह मामला रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक अभनपुर-रायपुर मार्ग पर मोहन ढाबा के पास दो बाइक सवार आपस में टकरा गए. जिसमें एक बाइक पर बैठे ग्राम बकतरा निवासी बरातु राम साहू पिता नाथूराम साहू उम्र 55 साल को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे की खबर मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया. जहां उसका इलाज जारी है.
पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया हैं. साथ ही पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है. और हादसे के वजह की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB