रायपुर स्टील फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, गोदावरी प्लांट में निर्माणाधीन ढांचा गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 2 की हालत नाजुक, बचाव अभियान जारी

Tragic accident at Raipur Steel Factory: Under-construction structure collapses at Godavari Plant, killing 6 workers, 2 critical; rescue operation underway

रायपुर स्टील फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, गोदावरी प्लांट में निर्माणाधीन ढांचा गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 2 की हालत नाजुक, बचाव अभियान जारी

रायपुर : रायपुर में एक निजी स्टील फैक्ट्री के अंदर बड़ा हादसा हो गया. फैक्ट्री परिसर में भारी मशीनरी का एक बड़ा हिस्सा अचानक टूटकर नीचे गिर गया, जिसकी चपेट में कई कर्मचारी आ गए। इस दर्दनाक घटना में मौके पर ही 6 कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
घायलों को फौरन एम्बुलेंस की मदद से पंडरी स्थित जिला अस्पताल भेजा गया. डॉक्टरों ने बताया कि घायलों में से 2 की हालत नाजुक बनी हुई है. और उनका इलाज आईसीयू में किया जा रहा है. बाकी घायलों का भी इलाज जारी है.
जैसे ही हादसे की खबर मिली. धरसींवा थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी फौरन मौके पर पहुंचे. फैक्ट्री के अंदर राहत और बचाव कार्य जारी है. पुलिस ने बताया कि फिलहाल प्राथमिक जांच की जा रही है और फैक्ट्री प्रबंधन से पूछताछ भी शुरु कर दी गई है.
फैक्ट्री के अंदर भारी मशीनरी गिरने से मौके पर ही 6 कर्मचारियों की मौत हो गई. हादसे में 6 अन्य कर्मचारी घायल हुए. जिनमें से 2 की हालत नाजुक बताई जा रही है. सभी का इलाज पंडरी जिला अस्पताल में चल रहा है. हादसा रायपुर के धरसींवा थाना क्षेत्र में हुआ. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी फौरन मौके पर पहुंचे.
प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि भारी मशीनरी का टूटकर गिरना तकनीकी खराबी या सुरक्षा लापरवाही के कारण हुआ. प्रशासन ने फैक्ट्री प्रबंधन से पूछताछ शुरु कर दी है और पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है.
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक भारी मशीनरी का एक हिस्सा तकनीकी खराबी या लापरवाही के चलते टूटकर नीचे गिरा. हादसे के समय कई कर्मचारी उसी हिस्से के पास काम कर रहे थे. जो सीधा इसकी चपेट में आ गए. प्रशासन ने फैक्ट्री प्रबंधन को लापरवाही के लिए जिम्मेदार मानते हुए जांच के आदेश दिए हैं. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि पूरे मामले की जांच के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t