नवरात्रि के दौरान दिल्ली फ्लाइट से रायपुर पहुंची 9 करोड़ की 928 किलो चांदी जब्त, छोटा हाथी में भरकर लाते पुलिस ने पकड़ा, जांच में जुटी GST टीम
During Navratri 928 kg silver worth Rs 9 crore reached Raipur from Delhi flight seized police caught carrying it in a small elephant GST team engaged in investigation
रायपुर : एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने 928 किलो चांदी जब्त की. जिसकी कीमत आठ करोड़ 72 लाख 32 हजार है. आरोपी सन्नी कुमार सिंह निवासी डीडी नगर अशोक ले-लैंड वाहन दिल्ली से रायपुर में चांदी खपाने के लिए लेकर आया था. आगे की जांच जीएसटी विभाग को सौंप दी गई है. चांदी किसे देने के लिए लाई गई थी. किसने भेजी. इसकी आगे की जांच की जा रही है.
सोमवार को त्योहार के मद्देनजर थाना मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही थी. इसी दौरान अशोक ले-लैंड वाहन नंबर CG04 PV 9088 को चेक करने के लिए रोका गया. वाहन में पकड़ाए आरोपी ने अपना नाम सन्नी कुमार सिंह उम्र 37 साल निवासी डी.डी.नगर रायपुर बताया. टीम के सदस्यों द्वारा वाहन को चेक करने पर अलग-अलग कुल 51 कार्टूनों में चांदी कुल वजनी करीब 928 किलोग्राम होना पाया गया.
टीम के सदस्यों द्वारा चांदी के बारे में पूछताछ करने और वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा पेश किए गए दस्तावेज असंतुष्टीजनक पाए गए. जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा उक्त के बारे में जीएसटी विभाग को खबर दी गई. टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर चांदी कुल वजनी करीब 928 किलोग्राम जब्त करते हुए मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
जानकारी के मुताबिक यह चांदी राजधानी के बड़े सराफा कारोबारी के पास कच्चे में खपाने के लिए आई थी. इसके बाद उसे दिवाली त्योहार में बेचा जाना था. इससे पहले टीम ने पकड़ लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



