दर्दनाक हादसा, आंगनबाड़ी में खेलते-खेलते 3 साल की मासूम की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा, बच्ची के उपर गिरा DJ का सामान

Tragic accident, 3-year-old innocent dies while playing in Anganwadi, post-mortem report revealed, DJ equipment fell on the girl

दर्दनाक हादसा, आंगनबाड़ी में खेलते-खेलते 3 साल की मासूम की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा, बच्ची के उपर गिरा DJ का सामान

बिलासपुर : बिलासपुर शहर के तालापारा स्थित एक आंगनबाड़ी से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है. यहां खेल रही एक मासूम बच्ची की जान एक लापरवाही की वजह से जान चली गई. जिस जगह बच्चों को सुरक्षित माहौल देना चाहिए. वहीं मौत ने अपना घर बना लिया. हीं बच्ची की मौत से परिवार और पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है.
मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर के तालापारा स्थित एक आंगनबाड़ी में तीन साल की मुस्कान महिलांग रोज की तरह खेल रही थी. लेकिन किसी को क्या पता था कि यह दिन उसकी ज़िंदगी का आखिरी दिन साबित होगा. उसकी अचानक खेलते-खेलते मौत हो गई. बच्ची के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मुस्कान की मौत किसी भारी चीज़ के गिरने से हुई. ये भारी सामान कोई और नहीं बल्कि DJ का वो उपकरण था. जो आंगनबाड़ी परिसर में असुरक्षित तरीके से रखा गया था.
आंगनबाड़ी परिसर में DJ का सामान रखा हुआ था. जो अचानक मासूम मुस्कान के ऊपर गिर गया. मौके पर ही बच्ची की मौत हो गई. सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. सवाल यह उठता है कि बच्चों के खेलने की जगह पर ऐसा भारी और खतरनाक सामान आखिर क्यों रखा गया था? जिम्मेदारों की लापरवाही ने एक परिवार की खुशियाँ छीन लीं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t