शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने पुलिस की लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी, सड़क पर वाद-विवाद और मारपीट कर रहे 5 आरोपी गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल

To maintain peace and law and order, the police conducted continuous patrolling and surveillance; five individuals involved in a roadside altercation and physical assault were arrested and sent to jail.

शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने पुलिस की लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी, सड़क पर वाद-विवाद और मारपीट कर रहे 5 आरोपी गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल

तिल्दा-नेवरा : क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के मकसद से तिल्दा-नेवरा पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है. इसी कड़ी में पुलिस ने 19 नवंबर 2026 को प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए शांति भंग करने की आशंका पर पांच व्यक्तियों को पुलिस हिरासत में लेकर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है. एसडीएम न्यायालय के आदेश पर सभी पांच आरोपियों को जेल भेज दिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कर पेट्रोलिंग एवं निगरानी के लिए रवाना किया गया था. पेट्रोलिंग के दौरान थाना क्षेत्र में कुछ व्यक्तियों द्वारा अनावश्यक वाद-विवाद करने, लड़ाई-झगड़ा एवं मारपीट पर उतारू होने और परिशांति भंग कर संज्ञेय अपराध घटित करने की आशंका सामने आई.
हालात को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने कुल पांच आरोपियों को पुलिस हिरासत में लिया. इनके खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) न्यायालय तिल्दा-नेवरा के सामने पेश किया गया. जहां एसडीएम के आदेश पर जेल वारंट जारी होने के बाद सभी पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया गया.
जेल भेजे गए पांच आरोपियों के नाम
प्रशांत बर्मन पिता रवि बर्मन उम्र 26 साल निवासी वार्ड नम्बर 4, बनिया पारा, तिल्दा
थानेश दास मानिकपुरी उर्फ पप्पू पिता संतोष दास मानिकपुरी उम्र 27 साल निवासी वार्ड नम्बर 18, शिक्षक कॉलोनी, तिल्दा
निखलेश भोई उर्फ टीनू पिता गोपीचंद कहार उम्र 28 साल निवासी वार्ड नम्बर 18, शिक्षक कॉलोनी, तिल्दा
कमलेश बंजारे पिता भगवती प्रसाद बंजारे उम्र 22 साल निवासी वार्ड नम्बर 15, तिल्दा
राजकुमार लहरी पिता विजय लहरी उम्र 20 साल निवासी वार्ड क्रमांक 15, तिल्दा
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb