राजधानी में जारी बदमाशों की गुंडागर्दी से दहशत का माहौल, अवंती विहार में पार्किंग को लेकर युवक का फोड़ा सिर, फिर जख्म में भर दिए लाल मिर्च
There is an atmosphere of terror in the capital due to the hooliganism of the miscreants, a young man's head was broken in Avanti Vihar over parking, then red chillies were filled in the wound
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी में बदमाश लगातार गैंगवार कर रहे है, हर जगह बदमाशों की गुंडागर्दी जारी है, संभ्रांत परिवार के लोग भी गुंडागर्दी से बाज नहीं आ रहे है. पार्किंग को लेकर अवंती विहार में देर रात जमकर बवाल हुआ. जिसमें दो पक्षों के बीच सुबह चार बजे तक लाठी-डंडे चले. घटना की खबर मिलने पर विधानसभा थाना सीएसपी के साथ कई थानों के प्रभारी मौके पर पहुंचे. यह मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है.
अवंती विहार में देर रात चार बदमाश युवकों ने मिलकर एक युवक का सिर फोड़ दिया. सभी संभ्रांत परिवारों से बताये जा रहे हैं. वहीँ बीते दिनों राजधानी में संभ्रांत परिवार के युवकों ने भी मिलकर एक युवक को बंधक बनाकर जमकर मारपीट की थी. लगातार इलाज के बाद उसकी मौत भी हो गई. वहीँ इस मामले में जानकारी सामने आई है कि युवक का सिर फोड़ने के बाद उसके जख्म पर लाल मिर्च पाउडर भी डाल दिया गया. फिर पीड़ित पक्ष की ओर से 40-50 लोग पहुंचे और सुबह चार बजे तक बड़ा बवाल होता रहा.
जानकारी मिलने पर युवक के पक्ष के 40-50 लोग मौके पर पहुंचे. जिनसे बचने के लिए आरोपी घर में घुस गए. इसके बाद शुरु हुआ हंगामा सुबह लगभग चार बजे तक चला. अभी मामले में FIR दर्ज होने की कोई खबर नहीं मिली है.
मनोज साहू की कार्यशैली पर सवाल यह पहली बार नहीं है. अब खम्हारडीह थाना प्रभारी मनोज साहू की कार्यशैली सवालों के घेरे में है. दो दिन पहले भी एक युवती के साथ हुई मारपीट के मामले में थाना प्रभारी की उदासीनता देखी गई थी. राजभवन के एक पीएसओ द्वारा युवती को पीटे जाने की घटना में अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है. जबकि पीड़िता लगातार न्याय की मांग कर रही है.
प्रशासन पर उठते सवाल अवंति विहार की घटना ने पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. आचार संहिता लागू होने के बावजूद इतने लोग इकठ्ठा कैसे हुए? क्या खम्हारडीह थाना प्रभारी अपने कर्तव्यों का पालन करने में असमर्थ हैं? इन सवालों का जवाब पुलिस और प्रशासन को देना होगा. इस तरह की घटनाओं से न केवल क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर प्रभाव पड़ रहा है. बल्कि आम जनता में पुलिस प्रशासन के प्रति भरोसा भी कम हो रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



