पति को खोजते पत्नी पहुंची पड़ोसी के घर, मौका देख महिला से अश्लील हरकत के दूष्कर्म का प्रयास, हत्या की धमकी, 65 वर्षीय आरोपी माधव गिरफ्तार
The wife went to a neighbor's house in search of her husband. A man attempted to rape her with obscene language and threatened to kill her. 65-year-old Madhav was arrested.
रायगढ़ : चक्रधरनगर क्षेत्र की एक महिला उम्र करीब 30 साल द्वारा ग्राम पतरापाली कोतरलिया निवासी माधो घोष उर्फ माधव यादव उम्र 65 साल के खिलाफ छेड़छाड़ और धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई. शिकायत को गंभीरता से लेते हुए महिला थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया.
पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि 18 मई की सुबह वह अपने पति को खोजते हुए आरोपी माधव यादव के दुकान के पास पहुंची थी. इस दौरान आरोपी ने महिला को बैठाकर उसके पति को फोन से बुलाने की बात कही. कुछ देर बाद आरोपी ने बाहर का गेट बंद कर महिला को गलत नियत से पकड़कर अंदर ले जाने का प्रयास किया. महिला द्वारा विरोध और चिल्लाने पर वह किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर वहां से भागी. जाते समय आरोपी ने घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी.
घर पहुंचकर महिला ने घटना की जानकारी अपने पति और परिजनों को दी. जिसके बाद महिला थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई. इस मामले में महिला थाना रायगढ़ में आरोपी माधो घोष उर्फ माधव यादव पिता बलराम यादव निवासी कोतरलिया रायगढ़ के खिलाफ अपराध क्रमांक 48/2026 धारा 74, 75(1)(i), 351(3) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



