ओवरटेक के दौरान बाइक और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर, एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत, तीन गंभीर, दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे
A bike and a car collided head-on during an overtake, killing one youth on the spot, leaving three seriously injured and both vehicles badly damaged.
जांजगीर-चांपा/अकलतरा : अकलतरा के ग्राम खटोला के पास ओवरटेक के दौरान बाइक और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि तीन अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक और कार दोनों के परखच्चे उड़ गए. जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम कोटगढ़ निवासी भूपेंद्र धीवर उम्र 22 साल बुधराम धीवर उम्र 30 साल, डेमन धीवर उम्र 28 साल और फ़ागूराम धीवर उम्र 25 साल एक मोटरसाइकिल में सवार होकर अकलतरा की तरफ मोबाइल खरीदने जा रहे थे. इसी दौरान 19 मई को ग्राम खटोला के पास बाइक सवारों ने एक वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की. तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार नम्बर CG10 AU 1762 से उनकी सीधी टक्कर हो गई.
हादसा इतना भयावह था कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. वहीं कार के सामने का हिस्सा भी बुरी तरह टूट गया. टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण फौरन घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को मदद की. इस हादसे में बाइक चला रहे युवक भूपेंद्र धीवर उम्र 22 साल की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं बाइक पर सवार तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की खबर दिए जाने पर मां कर्मा एंबुलेंस के संचालक पारस साहू के द्वारा मृत और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने तीनों घायल युवकों को प्राथमिक इलाज के बाद सिम्स बिलासपुर के लिए रेफर कर दिया गया. घायल बुधराम धीवर एवं फागूराम धीवर की हालत नाजुक है. डेमंड धीवर खतरे से बाहर बताया जा रहा है. पुलिस द्वारा मृत युवक के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों को सौंपा गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



