जिस चावल के स्वाद के लोग दीवाने, उसी के स्टॉक पर पड़ी खाद्य विभाग की नजर, Apna Mart में 'अब्बा हुजूर' चावल की बोरी में मिली छिपकली, मचा हड़कंप

The Food Department has set its sights on the stock of a rice variety that people are crazy about; a stir was caused after a lizard was found in a sack of 'Abba Huzoor' rice at Apna Mart.

जिस चावल के स्वाद के लोग दीवाने, उसी के स्टॉक पर पड़ी खाद्य विभाग की नजर, Apna Mart में 'अब्बा हुजूर' चावल की बोरी में मिली छिपकली, मचा हड़कंप

बिलासपुर/देवरीखुर्द : छत्तीसगढ़ के कई घरों में अब्बा हुजूर ब्रांड का चावल काफी मशहूर है. अपने अलग टेस्ट के कारण इसे काफी लोग पसंद करते है. लेकिन गुरूवार को खाद्य विभाग की टीम ने इस ब्रांड के स्टॉक को सील कर दिया. अधिकारियों के मुताबिक इसमें छिपकली मिली, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है.
बिलासपुर के देवरीखुर्द क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावट की जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई की है. अब्बा हुजूर नाम के चावल के स्टॉक में छिपकली मिलने की शिकायत के बाद विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और संबंधित चावल का पूरा स्टॉक सील कर दिया.
खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरआर देवांगन के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान दुकानदार को नोटिस जारी किया गया है. मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. वहीं देवरीखुर्द स्थित अपना मार्ट में भी अब्बा हुजूर ब्रांड के चावल के इस्तेमाल को फिलहाल रोकने की चेतावनी दी गई है. विभाग ने संबंधित स्टॉक को लेकर आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश दिए हैं.
दुकानदार को नोटिस, आगे की जांच जारी
खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरआर देवांगन के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर चावल के स्टॉक की जांच की. कार्रवाई के दौरान संबंधित दुकानदार को नोटिस भी जारी किया गया है. विभाग अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रहा है. अधिकारियों के मुताबिक जांच के आधार पर आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
अपना मार्ट को भी इस्तेमाल रोकने की हिदायत
देवरीखुर्द स्थित अपना मार्ट में भी अब्बा हुजूर ब्रांड के चावल के इस्तेमाल को फिलहाल रोकने के निर्देश दिए गए हैं. खाद्य विभाग ने संबंधित स्टॉक को लेकर जरूरी सावधानी बरतने और जांच पूरी होने तक सतर्क रहने को कहा है.
खाद्य गुणवत्ता पर विभाग की लगातार नजर
बिलासपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से मिलावट, खराब गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि निरीक्षण के दौरान किसी उत्पाद में गड़बड़ी सामने आने पर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
तिफरा स्थित अपना मार्ट में भी हो चुकी है कार्रवाई
बीते बुधवार को भी शिकायत के आधार पर टीम ने तिफरा रायपुर रोड स्थित अपना मार्ट को जांच के दायरे में लिया। जिसकी शिकायत मिली थी कि यहां पर अरहर दाल सही नहीं है, जिसे बेचा जा रहा है. ऐसे में टीम ने अरहर दाल का सैंपल लेने के साथ अन्य सामाग्रियों के भी सैंपल लिए है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। दाल में घून लगने की शिकायत थी,
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?