तीन दिन पहले घर से निकले उमेन्द्र का नदी में मिला शव, रायपुर में फैली सनसनी, परिवार में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
Body of Umendra, who had left home three days ago, found in the river; sensation in Raipur; family plunged into grief; police investigating; post-mortem report awaited.
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. डीडी नगर थाना क्षेत्र में खारुन नदी में एक व्यक्ति की लाश तैरती हुई मिली है. शव मिलने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
18 अगस्त से था लापता
मृतक की पहचान चंगोराभाटा निवासी उमेन्द्र देवांगन उम्र 53 साल के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक उमेन्द्र 18 अगस्त को बिना किसी को बताए घर से निकले थे. काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने डीडी नगर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी.
खारुन नदी में मिला शव
तीन दिन बाद उमेन्द्र का शव खारुन नदी में तैरता हुआ मिला. स्थानीय लोगों ने इसकी खबर पुलिस को दी. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और मामले के सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है. घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



