गरियाबंद-मैनपुर-पितईबंद समेत प्रदेश में हर्षोल्लास से मनाई गई भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती, जय भीम के नारे से गूंज उठा इलाका
The 135th birth anniversary of Bharat Ratna Baba Saheb Dr. Bhimrao Ambedkar was celebrated with great enthusiasm in the state including Gariaband-Mainpur-Pitaiband, the area echoed with the slogan of Jai Bhim.
भाजपा जिला कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
गरियाबंद : भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय गरियाबंद में भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई. इस मौके पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उनके महान योगदान पर विस्तृत प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज के अंतिम व्यक्ति को न्याय दिलाने और समानता स्थापित करने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया. उन्होंने संविधान के माध्यम से देश को मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रदान की, जो देश की नींव है.
इसके साथ ही जिला महामंत्री डॉ आशीष शर्मा, चंद्रशेखर साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता मुरलीधर सिन्हा, सुरेन्द्र सोनटेके ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक हैं. सामाजिक समरसता, समानता और शिक्षा के महत्व पर उनके विचारों को अपनाकर ही देश को आगे बढ़ाया जा सकता है. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके बताए रास्ते पर चलने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प भी लिया.
इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्षद्वय धनराज विश्वकर्मा, सुमित पारख, भाजपा प्रवक्ता शिवांगी चतुर्वेदी, मिलेश्वरी साहू, अनूप भोंसले, सागर मयानी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लालिमा ठाकुर, राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव, अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष उत्तम राजवंशी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बिंदु सिन्हा, माधवी साहू, रेणुका साहू, पुष्पा साहू, अर्चना उपाध्याय, मंजरी गुप्ता, सरिता साहू, नेहा जॉन, माही यादव, अमित बखारिया, राजेंद्र राजपूत, त्रिलोक राठौर, पुरुषोत्तम ध्रुव, दीपक साहू, मोहन कुशवाहा सहित बड़ी तादाद में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t
मैनपुर में जय भीम के जयकारे के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, भारी आतिशबाजी के साथ फुलों की बारिश
गरियाबंद/मैनपुर : तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर में मंगलवार को भारत रत्न बाबा साहब डाॅ भीमराव अम्बेडकर की जयंती बहुत ही धूमधाम के साथ मनाई गई. कार्यक्रम में आयोजन समस्त बौध्द महार समाज एंव सर्व समाज द्वारा आयोजित किया गया. नगर सहित क्षेत्र जय भीम के नारों से गुंज उठा. जगह जगह शोभायात्रा का शरबत मिठाई, फुलमाला एवं फूलों की बारिश के साथ जोरदार स्वागत किया गया. नगर के अम्बेडकर चैक में बाबा साहब डाॅ भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा का विधिवत पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.
दोपहर 4 बजे से भव्य शोभायात्रा निकाली गई. यहा शोभायात्रा जिस-जिस मार्ग से गुजरी वहां जगह-जगह फटाखे फोड़ आतिशबाजी कर ऐतिहासिक स्वागत किया गया. फुलों की बारिश की गई. और शोभायात्रा में सैकड़ों की तादाद में बौध्द महार समाज के साथ सर्व समाज के लोग शामिल हुए. शोभायात्रा के साथ बाबा साहब की झांकी निकाली गई. प्राथमिक शाला मैदान में विशाल सभा का यह आयोजन किया.
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लोकेश्वरी नेताम, अध्यक्षता बौध्द महार समाज के अध्यक्ष ललित डाहटे,विशेष अतिथि आदिवासी कांग्रेस के गरियाबंद जिलाध्यक्ष खेदु नेगी, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेंदु यादव, मैनपुर सरपंच हनीता नायक, उपसरपंच अनीश सोलंकी, आदिवासी नेता महेन्द्र नेताम, जनपद सदस्य प्रताप मरकाम, भोला जगत, सुभाष मरकाम भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष यादव, कमल सोनवानी, खिलेन्द्र कुटारे, शिव त्रिपुडे, खिलेन्द्र कुटारे,नंदलाल वासनिक एंव वरिष्ठ जन मौजूद थे. अतिथियों का नीला गमछा के साथ फुलमाला से जोरदार स्वागत किया गया एवं संविधान की प्रति भेंट की गई.
इस दौरान विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लोकेश्वरी नेताम ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने दलित शोषित और वंचितो के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया. उन्होंने समाजिक दंश झेलने के बावजूद भी उच्च शिक्षा प्राप्त की और समाज की सेवा और उत्थान में जुड़ गए. बाबा साहब अंबेडकर ने मंत्र दिया है कि शिक्षित बनो संगठित रहो और संघर्ष करो शिक्षा ही हमे अपने अधिकारों और कर्तव्यों का भान कराती है.
ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव ने कहा कि बाबा साहब द्वारा दिया गया संविधान देश के लोगों की सबसे बडी ताकत है. हमारे संविधान हमें अधिकार सम्पन्न बनाता है. समाज के अध्यक्ष ललित डाहटे ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर के बताये रास्तों पर चलकर ही हम समाज व क्षेत्र के विकास कर सकते हैं.
विशेष अतिथि खेदु नेगी ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब एक न्याय वीर अर्थशास्त्री गहन विचार, विधि विद्वान, सामाजिक व्यवस्था के प्रबल समर्थक थे. उनका पुरा जीवन वंचित वर्गो को समाज अधिकार दिलाने के लिए समर्पित था. आदिवासी नेता महेन्द्र नेताम ने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर के विचारों और मुल्यो को हमें अपने जीवन में आत्मसात कर आगे बढ़ना है. शिक्षा के जरिए समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है.
इस मौके पर प्रमुख रूप से बौध्द महार समाज के अध्यक्ष ललित डहाटे, सचिव खिलेन्द्र कुटारे, शिव त्रिपुडे, नंदलाल वासनिकर, ऋषि डहाटे, अनुज कुटारे, महेश बाम्बोडे, अमन बाम्बोडे, त्रिभुवन वासनिकर, रजनीश रामटेके, खन्ना रामटेके, जशवंत वाल्मिक, टीकम मेश्राम, मोनु रामटेके, सुलोचना त्रिपुडे, विजयलक्ष्मी, सुखदेवे, रूपाली कुटारे, मोहना बाई, दुलारी बाई, दुलेन्द्र नेगी, कसिस डाहटे, चैतन्य डाहटे, तनुजा, मयंक वासनिक, विद्या डाहटे, केशव मेनपाल, विजय रात्रे, अश्वनी बाम्बोडे, गौरव बाम्बोडे, बानु वासनिक,वेदांत बाम्बोडे, देव वासनिक, देवराज साहू, आयुब रजा, सत्यजीत कुटारे, आयुष त्रिपुडे, पार्थ रामटेके, मिमोह रामटेके, युवराज नेताम, सुभाष मरकाम, शिव बाम्बोडे, धनसाय बाम्बोडे, हेमत बाम्बोडे, राकेश , सुनील बाम्बोडे, अमित रामटेके, इमरान खान, पारेश्वर नेताम एंव नगर सहित क्षेत्र से सैकड़ों की तादाद में लोग शामिल हुए.
इस कार्यक्रम का संचालन आदिवासी नेता महेन्द्र नेताम एंव गेंदु यादव द्वारा किया गया. शांति व्यवस्था के लिए थाना प्रभारी शिवशंकर हुर्रा के नेतृत्व में भारी तादाद में पुलिस बल तैनात रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t
कौन्दकेरा के टिंकरिंग लैब में अंबेडकर जयंती पर कम्युनिटी डे का आयोजन
कौन्दकेरा : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कौन्दकेरा स्थित अटल टिंकरिंग लैब में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को कम्युनिटी डे के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया गया. कार्यक्रम का आयोजन नीति आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया गया. जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित की गई.
अटल टिंकरिंग लैब की प्रभारी मीनाक्षी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मौके पर कौन्दकेरा संकुल के अंतर्गत आने वाले सभी पूर्व माध्यमिक विद्यालयों से सभी संस्था के पांच छात्र-छात्राएं एवं एक मार्गदर्शक शिक्षक को आमंत्रित किया गया. साथ ही भूतपूर्व छात्र, जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन भी कार्यक्रम में शामिल हुए.
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता ग्राम सरपंच राधिका यादव ने बाबा साहब के जीवन और उनके आदर्शों को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया. इस दौरान ओंकार साहू (अध्यक्ष, शाला विकास समिति), रामेश्वरी कुर्रे (जनपद सदस्य), मनोज यादव (सरपंच प्रतिनिधि) एवं शिक्षाविद सोमप्रकाश साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे.
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन, बाबा साहब के वंदन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई. इसके बाद छात्रों को समूहों में विभाजित कर अटल टिंकरिंग लैब से जुड़ी विभिन्न हैंड्स-ऑन गतिविधियां कराई गईं. इन गतिविधियों का संचालन प्रभारी मीनाक्षी शर्मा के साथ शिक्षक सतीश मालवीय एवं रितेश पटेल के मार्गदर्शन में किया गया.
छात्र-छात्राओं को सरल एवं आसानी से उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से नवाचार आधारित गतिविधियों से जोड़ा गया. कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को अतिथियों, प्राचार्य एवं शिक्षकों द्वारा पुरस्कृत किया गया.
संस्था के प्राचार्य एम. आर. रात्रे ने सभी अतिथियों एवं सहभागी विद्यालयों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से सामुदायिक सहभागिता बढ़ती है और विद्यार्थियों को प्रेरणा मिलती है.
इस मौके पर युवराज साहू, पायल साहू, यशोदा साहू, पलक कोसरे, डामेश्वरी साहू, फलक साहू, भारती साहू सहित संकुल समन्वयक नरेश साहू एवं विद्यालय परिवार के अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t
शक्ति केंद्र कपालफोड़ी में मनाया गया समरसता दिवस और डॉ. अंबेडकर जयंती
धमतरी : ग्राम कपालफोड़ी शक्तिकेंद्र में भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को 'समरसता दिवस' के रूप में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सदस्य नरेश सिन्हा और जनपद पंचायत मगरलोड की सभापति तिलोत्तमा साहू उपस्थित रहीं.
अतिथियों ने बाबा साहब के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन संघर्ष और सामाजिक समरसता के संदेश पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में राम चरण साहू सरपंच, कपालफोड़ी सरपंच हेमीन साहू, और बूथ अध्यक्ष लीला राम निषाद , प्रेमानंद साहू, श्याम साहू, शम्भू साहू, डीहू राम साहू, पूर्णानंद साहू, पंच खेमन साहू, छबिलाल साहू, ललेश साहू सहित बड़ी तादाद में स्थानीय ग्रामीण और कार्यकर्ता मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t
डॉ. अम्बेडकर जी की 135 वीं जयंती, जिला कांग्रेस कार्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित
कोरबा : डॉ. भीमराव राम जी अम्बेडकर बाबा साहेब लोकप्रिय, भारतीय विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। उन्होंने दलित एवं बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और दलितों के खिलाफ सामाजिक भेदभाव के खिलाफ अभियान चलाया. श्रमिकों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन किया. वे स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री एवं भारतीय संविधान के प्रमुख वास्तुकार थे.
उक्त कथन सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने डॉ. अम्बेडकर जी की 135वीं जयंती अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर कोरबा में आयोजित कार्यक्रम में उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कही.
पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि कोलंबिया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स दोनों ही विश्वविद्यालयों से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की. उन्होंने विधि, अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान के शोध कार्य में ख्याति प्राप्त की. जीवन के प्रारम्भिक कैरियर में वह अर्थशास्त्र के प्रोफेसर रहे एवं वकालत की. बाद का जीवन राजनीतिक गतिविधियों में बीता. 1956 में उन्होंने बौद्ध धर्म अपना लिया. 1990 में, मरणोपरांत उन्हे भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारतरत्न से सम्मानित किया गया.
जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नत्थु लाल यादव ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी का जीवन सामाजिक चिंतन पर आधारित था. सामाजिक समानता, मौलिक अधिकार, मानवीय न्याय, समाजवाद तथा देश की एकता के लिए जीवन भर संघर्ष करते रहे.
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने बताया कि 15 अगस्त 1947 को भारत के स्वतंत्र होते ही पं. जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व में बनी सरकार में डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री का पद संभाला था. उन्होने आगे बताया कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर पूरी शक्ति से जीवन भर सामाजिक उत्थान व विकास के लिए कार्य करते रहे.
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि वे हर समाज के प्रेरक थे. उनका दर्शन सामाजिक चिंतन पर ही आधारित था। सामाजिक समानता, मौलिक अधिकार, मानवीय न्याय, समाजवाद तथा देश की एकता के लिए संघर्ष के पथ में उन्होने अपने प्राणों की आहूति भी दी.
कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नारायण कुर्रे ने कहा कि सच्चे अर्थों में डॉ. अम्बेडकर एक महामानव, सच्चे देश भक्त और महान मानवतावादी थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t
तिल्दा-नेवरा में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लिया समानता का संकल्प
तिल्दा-नेवरा : तिल्दा-नेवरा में भारत के महान समाज सुधारक एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई. इस मौके पर आंबेडकर चौक वार्ड नम्बर 4 एवं टाकीज के पीछे वार्ड नम्बर 17 में स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा पर जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लेते हुए समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य करने की बात कही.
इस दौरान तिल्दा-नेवरा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला वर्मा ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, शिक्षा और समानता का प्रतीक है. उन्होंने अनेक कठिनाइयों का सामना करते हुए समाज के हर वर्ग को अधिकार दिलाने के लिए लगातार संघर्ष किया और कभी हार नहीं मानी.
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सांसद प्रतिनिधि एवं भाजपा रायपुर ग्रामीण महामंत्री अनिल अग्रवाल, अनुसूचित जाति मोर्चा के राजू पाटिल, लुकराम बघेल, भाजपा रायपुर ग्रामीण उपाध्यक्ष राम पंजवानी, मंडल अध्यक्ष मनोज निषाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी, पार्षदगण जयेश पैकरा, रानी सौरभ जैन, विनोद नेताम, राजकुमार गेंड्रे, दिनेश गायकवाड़, धर्मेंद्र डहरिया, डॉ. खुमान वर्मा, आदर्श वर्मा, सौरभ जैन, लक्ष्मीचंद नागवानी सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं वार्डवासी बड़ी तादाद में मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t
समता, न्याय और शिक्षा के अग्रदूत बाबा साहब की जयंती पितईबंद में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई
पितईबंद : ग्राम पंचायत पितईबंद में भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती बड़े ही उत्साह, श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई. इस मौके पर पंचायत भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पंचायत पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणजनों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही.
कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया. सभी उपस्थित जनों ने उनके महान व्यक्तित्व एवं कृतित्व को नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.
इस मौके पर सरपंच श्रीमती गोदावरी सहदेव बंजारे ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि बाबा साहब ने अपने अद्वितीय संघर्ष, शिक्षा और दूरदर्शिता के बल पर समाज में समानता, न्याय और मानवाधिकारों की अलख जगाई. उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर द्वारा रचित भारतीय संविधान हर नागरिक को समान अधिकार प्रदान करता है और हमें उनके आदर्शों को अपनाकर एक समतामूलक समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए.
कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी बाबा साहब के सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक एवं राजनीतिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि बाबा साहब का जीवन हमें विपरीत परिस्थितियों में भी संघर्ष कर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है.
इस अवसर पर ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया और बाबा साहब के सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया. कार्यक्रम का समापन उपसरपंच शेखर बंजारे के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ. कार्यक्रम में इनकी सहभागिता रही सरपंच गोदावरी बंजारे, सरपंच प्रतिनिधि सहदेव बंजारे, उपसरपंच शेखर बंजारे, सचिव ओमप्रकाश डहरिया पंचगण बसंती ध्रुव, प्रभा बंजारे, रामहिन भारती, शांति बाई यादव,अनुसुइया, लक्ष्मी निषाद, ग्रामीण राजेश बंजारे, राकेश बंजारे, परस राम बया, अनुसूइया बया, व्यासनारायण निषाद सहित ग्रामीण मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t
खिसोरा में डॉ. अंबेडकर जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई
खिसोरा : गौरव ग्राम खिसोरा में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई. कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंबेडकर के छायाचित्र पर फूल-माला अर्पित कर की गई. जहां मौजूद जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.
इस मौके पर ग्राम पंचायत की सरपंच राखी साहू, ग्रामीण अध्यक्ष विष्णु साहू, योगेश्वर साहू, तीरथ साहू, पंच मुस्ताक खान, लोमस साहू, राजेंद्र पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे. इस कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन एवं उनके द्वारा समाज के लिए किए गए योगदान को याद किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया. पूरे आयोजन में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t
एसईसीएल में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती मनाई
बिलासपुर : 14 अप्रैल 2026 को एसईसीएल मुख्यालय में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश दुहन के मुख्य आतिथ्य, निदेशक तकनीकी (संचालन) एन. फ्रेंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक(वित्त) डी. सुनील कुमार, निदेशक (योजना/परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र के विशिष्ट आतिथ्य, विभिन्न विभागाध्यक्षों, विभिन्न श्रमसंघ प्रतिनिधियों, एससी/एसटी एसोसिएशन, सिस्टा के पदाधिकारियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, महिलाओं, बच्चों की मौजूदगी में मनाई गई. इस कार्यक्रम के शुरु में मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों के करकमलों से बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर पुर्ननिर्मित स्थल का लोकार्पण किया गया.
इस मौके पर मुख्य अतिथि अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने अपने संबोधन में कहा आज राष्ट्र के लिए विशेष दिन है. हम सब बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के संकल्पों, विचारों पर चलें और राष्ट्र-निर्माण, समाज-निर्माण में अपना योगदान देते रहें. एसईसीएल भी उनके विचारों के अनुरूप महिलाओं व वंचित वर्गों के लिए महिला सशक्तिकरण, मेघावी छात्रों के लिए नीट परीक्षा की तैयारी में सहयोग, स्मार्ट क्लासेस, प्रोजेक्ट धरा शक्ति के जरिए और भी ज्यादा महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम कर रहा है. कार्यक्रम में उन्होंने डॉ. भीमराव अम्बेडकर पुर्ननिर्मित मनभावन स्थल के लिए भी उपस्थितों को बधाई दिया.
इस मौके पर श्रम संघ प्रतिनिधि कृष्णा सूर्यवंशी, सुदेश डागोर, एम.पी. जांगडे, डी.पी. दिनकर (मासंवि), संजय साहू, अजय सिंह, राहुल दास, सूरज बघेल ने अपने सम्बोधन में भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम के आयोजन पर प्रबंधन को धन्यवाद ज्ञापित किया.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने गौतम बुद्ध एवं बाबा साहेब के चित्र के समीप दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया. और गौतम बुद्ध एवं बाबा साहेब के चित्र पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने माल्यार्पण किया. फिर बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. जिसके बाद विभागाध्यक्षों, श्रमसंघ पदाधिकारियों, एससी/एसटी एसोसिएशन, सिस्टा के पदाधिकारियों, अधिकारियों, कर्मचारियों ने बारी-बारी से प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. कार्यक्रम में दिशा खोब्रागडे, निशा ठावरे एवम उनकी टीम द्वारा बुद्ध वंदना की गयी. इस कार्यक्रम में उद्घोषणा का दायित्व प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने निभाया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t
मरवाही में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के अवसर पर मरवाही में भव्य समारोह का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम डॉ. भीमराव अंबेडकर युवा मंच मरवाही के तत्वावधान में आयोजित हुआ. जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता रही.
इस कार्यक्रम का शुभारंभ मरवाही विधायक प्रणव मरपच्ची जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस मौके पर कई वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, उनके विचारों और सामाजिक योगदान पर विस्तृत प्रकाश डाला.
इस कार्यक्रम के दौरान आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं. जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. वहीं जयंती के मौके पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई. जो पूरे नगर मरवाही में भ्रमण करते हुए सभा स्थल पर पहुंची.
इस गरिमामय आयोजन में मरवाही विधायक प्रणव मरपच्ची के साथ पूर्व विधायक डॉ. के. के. ध्रुव, जिला पंचायत सदस्य बूंदकुंवर मस्को, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शुभम पेंद्रो सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे. कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ. जिसमें लोगों ने डॉ. अंबेडकर के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



