जिले में तीन सड़क हादसे, नशे में पलटी तेज रफ्तार कार, थार से जोदार टक्कर, एक की मौत, 5 घायल, लगातार हादसों की बजह बन रही नशा, जांच में जुटी पुलिस
Two road accidents in the district: drunken speeding car overturns, heavy collision with Thar, 5 injured, vehicle damaged; intoxication continues to be the cause of accidents, police investigating.
कोरबा, छत्तीसगढ़ : औद्योगिक नगरी कोरबा में बीती रात रफ्तार और लापरवाही का कहर देखने को मिला. जहां तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत और कुल पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. पहला हादसा सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है. जहां शराब के नशे में धुत चालक की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई. वहीं दूसरा हादसा कुसमुंडा थाना क्षेत्र के कुचेना मुख्य मार्ग पर हुआ. जहां एक थार और कार के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. दोनों ही मामलों में खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया.
नशे की हालत में अनियंत्रित होकर पलटी कार
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुए हादसे ने एक बार फिर ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ के खतरों को उजागर किया है. चश्मदीदों के मुताबिक कार की रफ्तार काफी ज्यादा थी और चालक नशे में धुत था. संतुलन बिगड़ने के कारण कार सड़क पर पलट गई. जिससे वाहन में सवार दो लोग घायल हो गए. पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को जब्त कर लिया है और चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरु कर दी है.
थार और कार की सीधी टक्कर, तीन घायल
कुसमुंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुचेना मुख्य मार्ग पर एक और दो अलग-अलग सड़क हादसों की कड़ी में भीषण टक्कर हुई. यहाँ एक महिंद्रा थार और कार की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कराया गया है. दोनों गाड़ियां सड़क के बीचों-बीच फंस गई थीं. जिन्हें क्रेन की मदद से हटाया गया. शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और मोड़ पर असावधानी को हादसे का कारण माना जा रहा है.
पुलिस की कार्रवाई और जांच
इन दोनों हादसों के बाद स्थानीय पुलिस अलर्ट मोड पर है. सिविल लाइन और कुसमुंडा पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि रात के समय सड़कों पर पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी. ताकि नशे में वाहन चलाने वालों पर लगाम कसी जा सके. दो अलग-अलग सड़क हादसों की इन मामलों ने शहर के मुख्य मार्गों पर सुरक्षा के इंतजामों पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t
तेज रफ्तार मिनी ट्रक की टक्कर से बुलेट सवार युवक की दर्दनाक मौत
कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मंगलवार दोपहर कटघोरा-ढेलवाडीह बायपास मार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. तेज रफ्तार 407 मिनी ट्रक ने बुलेट सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. मृतक की पहचान आशुतोष कुमार सिंह उम्र 29 साल के रूप में हुई है. जो SECL सुराकछार खदान में माइनिंग सरदार के पद पर कार्यरत थे. बताया गया कि आशुतोष ड्यूटी खत्म करने के बाद अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे. जैसे ही वह ढेलवाडीह बायपास मार्ग पर पहुंचे. सामने से आ रही तेज रफ्तार 407 मिनी ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.
टक्कर इतनी भीषण थी कि बुलेट मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और आशुतोष सड़क पर दूर जा गिरे. हादसे में उनके सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं. मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे की खबर पुलिस और एंबुलेंस को दी. हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई. खबर मिलने पर कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा भेजा गया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया. लेकिन गंभीर चोटों के कारण कुछ ही देर में आशुतोष कुमार सिंह ने दम तोड़ दिया.
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.
हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त 407 वाहन को जब्त कर लिया और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ है. पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. हादसे के चलते बायपास मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया था. जिसे पुलिस ने बाद में नियंत्रित कर सामान्य कराया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



