बुजुर्ग दंपति की संदिग्ध मौत, पत्नी की हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस, फॉरेसिंग टीम खोलेगी घटना का राज

Suspicious death of an elderly couple; suspected murder-suicide (wife murdered followed by husband's suicide); sensation in the area; police investigating; forensic team to unravel the mystery.

बुजुर्ग दंपति की संदिग्ध मौत, पत्नी की हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस, फॉरेसिंग टीम खोलेगी घटना का राज

दुर्ग : दुर्ग जिले के वृंदा नगर में रविवार को एक बुजुर्ग दंपति की लाश बरामद हुई है. घर के सामने वाले कमरे में पत्नी का शव जमीन पर पड़ा मिला। जबकि अंदर के कमरे में पति का शव बरामद हुआ है. घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है. वैशाली नगर थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम इस घटना की जांच कर रही है.
दुर्ग पुलिस ने की मृतकों की पहचान
मृतकों की पहचान जी वेंकट रमन और उनकी पत्नी जी विद्यावती के रूप में हुई है. वेंकट रमन मूर्ति की उम्र 55 साल और जी विद्यावती की उम्र 52 साल है. शुरुआती जांच में पता चला है कि वेंकट रमन ने जान दी है. जबकि उनकी पत्नी के गले पर रस्सी के निशान मिले हैं. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह का खुलासा हो सकेगा.
रविवार सुबह करीब 9 बजे घर में कोई हलचल नहीं होने पर पड़ोस में रहने वाली मृतक की मां घर पहुंची. वहां उसने अपनी बहू विद्यावती को मृत हालत में पड़ा देखा. अंदर वाले कमरे में जाने पर उसका बेटा वेंकट रमन भी मरा हुआ पड़ा था. इसके बाद उसने अपने छोटे बेटे माधव राव को खबर दी. छोट भाई जी माधव राव ने पुलिस को खबर दी. उसके बाद पुलिस पहुंची.
आर्थिक तंगी से जूझ रहा था परिवार
सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि पुलिस को घटनास्थल से किसी भी तरह का कोई पत्र नहीं मिला है. घटना वाले स्थान से पुलिस ने एक मोबाइल फोन बरामद किया है. जिसका स्क्रीन लॉक है. पुलिस मोबाइल की जांच के बाद कुछ अहम जानकारी मिलने की संभावना जता रही है. पूछताछ में पता चला है कि वेंकट रमन ऑटो चालक था और आर्थिक तंगी से जूझ रहा था. दंपत्ति का एक बेटा ओडिशा में काम करता है. जो घटना की खबर मिलने के बाद भिलाई के लिए रवाना हो गया है.
आशंका जताई जा रही है कि पहले पत्नी की हत्या की गई. फिर आरोपी ने खुद भी फांसी के फंदे पर लटकर जान दे दी. पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची है और जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t