बदहाल सड़कों को लेकर समाजसेवी संगठनों ने मंत्री राजेश अग्रवाल के बंगले का घेराव कर की नारेबाजी, बोले- बारिश बाद बनेगी सड़क, मरम्मत आज से शुरू

Social organizations staged a protest and raised slogans outside Minister Rajesh Agrawal's bungalow over the dilapidated condition of roads; they were told that the road would be constructed after the rains, but repairs would begin today.

बदहाल सड़कों को लेकर समाजसेवी संगठनों ने मंत्री राजेश अग्रवाल के बंगले का घेराव कर की नारेबाजी, बोले- बारिश बाद बनेगी सड़क, मरम्मत आज से शुरू

सरगुजा : सरगुजा में खराब सड़कों के खिलाफ गुरुवार को सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मंत्री राजेश अग्रवाल के बंगले का घेराव किया. घेराव की जानकारी मिलने पर मंत्री राजेश अग्रवाल सूरजपुर से अंबिकापुर पहुंचे. मंत्री ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा की.
मंत्री राजेश अग्रवाल ने खराब सड़कों को लेकर परेशानीकबूल करते हुए कहा कि सड़कों का टेंडर हो गया है. बारिश के बाद निर्माण शुरू हो जाएगा. मरम्मत का काम आज से शुरू कर दिया गया है. ताकि सड़कें चलने लायक बन जाएं.
संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में नेशनल हाईवे के सड़कों की दुर्दशा हो गई है. खासकर भारत माता चौक से लेकर दरिमा मोड़ तक सड़क चलने लायक नहीं बची है. होलीक्रास स्कूल से लेकर सिलफिली तक सड़क टूटी हुई है और सिर्फ गड्ढे ही गड्ढे हैं. सामाजिक कार्यकर्ता लगातार खराब सड़कों को लेकर
इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता सुजान बिंद ने कहा कि जब से छत्तीसगढ़ राज्य बना है. चौथी बार भाजपा की सरकार सत्ता में है. तीसरी बार ये निगम में शासन कर रहे हैं. लेकिन जर्जर सडक़ों से जनता को निजात नहीं दिला पा रहे हैं. जर्जर सडक़ों को लेकर ये हर बार कहते हैं कि बरसात के बाद बनाएंगे. जब बरसात खत्म होती है तो रिपेयरिंग कर इतिश्री कर लेते हैं.
उन्होंने कहा कि आज हम मंत्री के बंगले का घेराव कर रहे हैं. आने वाले दिनों में हम सांसद के बंगले का भी घेराव करेंगे. वहीं अंकुर सिन्हा ने कहा कि हम अपना काम-धाम छोडक़र जनता को जर्जर सडक़ से होने वाली परेशानियों के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं. लेकिन सडक़ बनाने का काम जनप्रतिनिधि शुरु नहीं करा पा रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही.
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अंबिकापुर शहर की कई प्रमुख सड़कें लंबे समय से बदहाल हालत में हैं. बारिश के दौरान सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे और जलभराव होने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. प्रदर्शनकारी तत्काल सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग पर अड़े रहे..
मंत्री बंगले का घेराव, मंत्री बोले-जिम्मेदारी लेता हूं
सामाजिक कार्यकर्ताओं ने खराब सड़कों के विरोध में गुरुवार को मंत्री राजेश अग्रवाल का बंगला घेरने पहुंचे. मंत्री राजेश अग्रवाल सूरजपुर में थे. सामाजिक कार्यकर्ताओं ने घर का घेराव कर जमकर नारेबाजी की. खबर मिलने पर मंत्री राजेश अग्रवाल सूरजपुर से अंबिकापुर पहुंचे. मंत्री राजेश अग्रवाल ने अंबिकापुर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से चर्चा की.
मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि अंबिकापुर की सड़कें वाकई में बहुत खराब है. इसे कबूल करने में कोई दिक्कत नहीं है. लेकिन मैं बताना चाहूंगा कि सड़कों का टेंडर हो चुका है. बारिश के बाद काम शुरू हो जाएगा. आज से ही सड़कों के मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है. मंत्री ने कहा कि इस साल पानी ज्यादा बरसा है. कई जगह पानी का निकास नहीं होने से दिक्कत हुई. पिछले दिनों भी रिपेयरिंग का काम कराया गया था. लेकिन भारी बारिश के कारण दिक्कत हुई.
भारत माता चौक पर शुरू कराई गई रिपेयरिंग
नेशनल हाईवे में भारत माता चौक से लेकर दरिमा मोड़ तक सड़क की दुर्दशा को ठीक करने एवं सड़क को चलने लायक बनाने के लिए आज से काम शुरू कर दिया गया है. यहां सड़क पर पानी जमा हैै. जिसे निकालने के लिए सड़क किनारे गड्ढा खोदा गया है.
इस सड़क पर सिर्फ गड्ढों के कारण रोज गाड़ियां फंस रही हैं. जाम की हालत भी बन जा रही है. पानी निकालकर एवं मटेरियल डालकर सड़क को चलने लायक बनाने की कोशिश है. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया भी मौके पर पहुंचे.
बाइपास में चल रही सैकड़ों गाड़ियां, उसकी भी हालत खराब
भारत माता चौक से लेकर दरिमा मोड़ तक सड़क के अत्यधिक खराब होने की वजहसे सैकड़ों की तादाद में छोटे वाहन महामाया मंदिर, नवागढ़, श्रीगढ़ होते हुए नेशनल हाईवे तक पहुंच रहे हैं. यहां तक कि एम्बुलेंस एवं छोटी बसें, स्कूल बसें भी इसी मार्ग से चल रही हैं.
इस सड़क में श्रीगढ़ एवं बधियाचुआं की सीमा पर बनी सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है. करीब 700 मीटर सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गये हैं और यहां भी जाम लग रहा है. यह सड़क MMGSY की बताई गई है. न तो पंचायत और न ही विभाग ने इस मार्ग की सुध ली है. जबकि नेताओं और अधिकारियों की गाड़ी भी इस मार्ग से चल रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?