भाई के सामने बंधक बनाकर बहन से गैंगरेप, पैदल रिश्तेदार के घर जाते समय खींचकर जंगल ले गए दो युवक, दोस्त को भी बुलाकर कराया रेप, आरोपी गिरफ्तार
Sister gang-raped after being held hostage in front of her brother; two youths dragged her into the forest while she was walking to a relative's house, summoned a friend to join in the assault; accused arrested.
बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र से सामूहिक दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. अपने भाई के साथ जा रही एक युवती को बाइक सवार तीन हवसी दरिंदो ने रास्ता रोक लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. इतना ही नहीं जब उसके भाई ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके हाथ-पैर बांध दिया. वारदात की खबर मिलते ही पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इलाके में दिनदहाड़े हुई इस वारदात से लोगों में भारी आक्रोश है.
मिली जानकारी के मुताबिक बसंतपुर थाना क्षेत्र की एक युवती अपने फुफेरे भाई के साथ पैदल रिश्तेदार के घर जा रही थी। दोनों कोटराही जंगल से होकर गुजर रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया.
आरोपियों ने पहले दोनों से पूछताछ की और फिर उन्हें धमकाते हुए जंगल के भीतर ले गए. सुनसान इलाके का फायदा उठाकर आरोपियों ने युवक को काबू में कर लिया. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने युवती के फुफेरे भाई के हाथ-पैर बांध दिया. जिससे वह कोई मदद नहीं कर सका. इसके बाद युवती के साथ दुष्कर्म किया गया.
पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया है कि पूरी घटना के दौरान युवती का भाई बंधक बना रहा और आरोपियों ने उसकी मौजूदगी में ही वारदात को अंजाम दिया. फिर दोनों युवकों ने अपने एक अन्य साथी को भी मौके पर बुला लिया. कुछ देर बाद पहुंचा तीसरा युवक भी कथित तौर पर वारदात में शामिल हो गया. वारदात के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए. जंगल से निकलने के बाद पीड़िता और उसका फुफेरा भाई किसी तरह वाड्रफनगर पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी.
पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. शुरूआती जांच और मिले सुरागों के आधार पर तीन युवकों को हिरासत में लिया गया. हिरासत में लिए गए तीनों युवक कोटराही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं. तीनों आरोपी 25 वर्ष से कम उम्र के हैं. पुलिस ने उनके आपराधिक रिकॉर्ड और पृष्ठभूमि की जांच भी शुरू कर दी है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या आरोपी पहले भी किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल रहे हैं.
पुलिस पीड़िता और आरोपियों का मेडिकल चेकअप करा रही है. और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट, घटनास्थल से जुटाए गएसबूत और पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



