नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रैक्टर से टकराई मालवाहक गाड़ी, महिला और बच्चे समेत 8 लोग घायल, मची अफरा-तफरी, जांच में जुटी पुलिस

Horrific road accident on the national highway: a goods vehicle collided with a stationary tractor, leaving eight people—including a woman and a child—injured; chaos ensued, and the police have launched an investigation.

नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रैक्टर से टकराई मालवाहक गाड़ी, महिला और बच्चे समेत 8 लोग घायल, मची अफरा-तफरी, जांच में जुटी पुलिस

सरगुजा : सरगुजा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर रविवार को एक सड़क हादसा हो गया. मेण्ड्राकला के पास एक मालवाहक वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से जा टकराया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन में सवार कई लोग घायल हो गए.
मिली जानकारी के मुताबिक मालवाहक वाहन में करीब 15 से 20 लोग सवार थे. वाहन तेज गति में था. इसी दौरान सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन में बैठे कई यात्री घायल हो गए और कुछ लोग झटके से वाहन के अंदर गिर पड़े. हादसे में करीब 8 लोग घायल हो गए. घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई.
हादसे की खबर मिलते ही मणिपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस की मदद से घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया. हादसे की वजह से कुछ समय तक सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा. कुछ घायलों को गंभीर चोटें आने की भी खबर है.
फिलहाल पुलिस हादसे की वजह की जांच कर रही है. शुरुआती तौर पर मालवाहक वाहन के खड़े ट्रैक्टर से टकराने को हादसे की वजह माना जा रहा है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही ज्यादा रहती है और कई बार सड़क किनारे वाहन खड़े रहने से हादसों का खतरा बढ़ जाता है. लोगों ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.
पुलिस ने बताया कि हादसे के वजह की डिटेल जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. साथ ही ट्रैक्टर मालिक और वाहन चालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है. फिलहाल सभी घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है और हालात पर नजर रखी जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t