छत्तीसगढ़ में हैरान करने वाला मामला, मंदिर के पीछे मिली लाश, सिर गायब, पेड़ पर मिली रस्सी, इलाके में दहशत का माहौल, जांच में जुटी पुलिस

Shocking incident in Chhattisgarh: Body found behind a temple with the head missing; a rope was found hanging from a tree. Panic has gripped the area, and the police have launched an investigation.

छत्तीसगढ़ में हैरान करने वाला मामला, मंदिर के पीछे मिली लाश, सिर गायब, पेड़ पर मिली रस्सी, इलाके में दहशत का माहौल, जांच में जुटी पुलिस

कांकेर : कांकेर जिला के दुर्गूकोंदल इलाके में सोमवार  उस वक्त हड़कंप मच गया. जब हाहालद्दी मंदिर के पीछे झाड़ियों में एक युवक का शव मिला. शव की हालत देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए. मृतक का सिर मौके पर नहीं था. जबकि पास ही एक पेड़ से रस्सी लटकी मिली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू की. फिलहाल युवक की मौत की वजह साफ नहीं है और पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है.
ग्रामीणों के मुताबिक सुबह मंदिर के पीछे जाने पर झाड़ियों के बीच शव दिखाई दिया. इसकी खबर फौरन दुर्गूकोंदल थाना पुलिस को दी गई. थाना प्रभारी सुनील दुबे पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का मुआयना किया. पुलिस ने आसपास के इलाके की तलाशी लेने के साथ ही घटनास्थल से जरूरी सबूत जुटाए.
शव के पास मिली रस्सी, मामला हुआ संदिग्ध
जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल के पास एक पेड़ से रस्सी लटकी हुई मिली. दूसरी तरफ़ शव का सिर गायब होने की वजह से कई सवाल खड़े हो गए हैं. हालांकि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि रस्सी और युवक की मौत के बीच कोई सीधा संबंध है. पुलिस ने सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है.
चप्पल और कपड़ों से सामने आई पहचान
पुलिस ने शव के आसपास मिले सामान और मृतक के कपड़ों की जांच की. चप्पल, टी-शर्ट समेत अन्य पहचान संबंधी जानकारी के आधार पर मृतक की पहचान सुकुमार किस्कु पिता लखु, निवासी सीबीपुर, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई.
पुलिस के मुताबिक सुकुमार रोजगार के सिलसिले में कांकेर आया था. वह हाहालद्दी मंदिर के पास संचालित सागर स्टोन माइंस में सर्वेयर के तौर पर काम कर रहा था. माइंस से जुड़े लोगों ने भी शव की पहचान सुकुमार के रूप में की है.
सिर की तलाश में जुटी पुलिस
शव मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया. फिलहाल मृतक का सिर बरामद नहीं हुआ है. पुलिस आसपास के जंगल और झाड़ियों में सर्च कर रही है. ताकि घटना से जुड़े किसी अहम सुराग का पतालगाया जा सके.
मौत की वजह अब भी बनी पहेली
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह और घटना से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आने की उम्मीद है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सुकुमार की मौत किन हालात में हुई और शव मंदिर के पीछे कैसे पहुंचा.
फिलहाल हत्या, आत्महत्या या किसी अन्य वजह की पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति साफ हो पाएगी. इस घटना के बाद हाहालद्दी और आसपास के इलाके में लोगों के बीच दहशत का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?