जादू-टोना के शक में भतीजे ने चाचा को कुल्हाड़ी से सिर-कंधे पर वार कर उतारा मौत के घाट, मां की मौत का लिया बदला, आरोपी गिरफ्तार
Suspecting witchcraft, a nephew killed his uncle by hitting him on the head and shoulder with an axe, avenging his mother's death; the accused was arrested.
दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा जिले में जादू-टोना के शक में भतीजे ने अपने ही चाचा की टंगिया से हत्या कर दी. आरोपी कोसा मंडावी उम्र 50 साल के भतीजे मुड़ा उर्फ मनकू मंडावी उम्र 27 साल ने वारदात को अंजाम दिया. यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पोंदुम-2 के गोटखुटापारा का है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी को शक था कि उसकी मां सुकड़ी मंडावी की मौत जादू-टोना की वजह से हुई थी. और इसका जिम्मेदार उसका चाचा कोसा मंडावी था. इसी शक में उसने अपनी मां की मौत का बदला लेने के लिए हत्या की साजिश रची.
3 फरवरी को आरोपी मौके का फायदा उठाकर कोसा मंडावी पर टंगिया से हमला कर दिया. वारदात के बाद आरोपी जंगल में छिप गया.
पुलिस को खबर मिलने पर फॉरेंसिक टीम सहित मौके पर पहुंची. मृतक का शव घर के आंगन में खून से लथपथ पाया गया. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा. अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरु की.
4 फरवरी को मिली खबर के आधार पर पुलिस और डीआरजी की टीम ने जंगल में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया. पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल किया. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी और खून से सना हाफ नेकर बरामद किया. आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



