लोहरसी धान खरीदी केंद्र में घोटाले जैसे हालात!, नमी के नाम पर मनमानी कटौती से किसानों में फूटा आक्रोश, प्रदर्शन हुआ उग्र, आंदोलन की दी चेतावनी
Scam-like situation at Loharsi paddy procurement center! Farmers are outraged by arbitrary deductions in the name of moisture, protests turn violent, and a warning of agitation is given.
गरियाबंद/लोहरसी : गरियाबंद जिले के लोहरसी धान खरीदी केंद्र में आज गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद किसानों का गुस्सा भड़क उठा. किसानों ने आरोप लगाया कि केंद्र में धान में नमी बताकर हर बोरी पर 1 किलो एक्स्ट्रा कटौती कर जबरन खरीदी की जा रही है. जिससे उनका सीधा आर्थिक नुकसान हो रहा है.
किसानों ने केंद्र प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही और मनमानी का आरोप लगाते हुए जोरदार विरोध-प्रदर्शन शुरु कर दिया. किसानों का कहना है कि केंद्र के कर्मचारियों द्वारा धान में ज्यादा नमी बताकर प्रति बोरी 1 किलो अतिरिक्त कटौती की जा रही है. किसानों के मुताबिक यह कटौती नियमों के पूरी तरह खिलाफ है. और इससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है.
लगातार बढ़ रही शिकायतों के बाद सुबह से ही बड़ी तादाद में किसान केंद्र के बाहर जमा हो गए. खरीदी केंद्र के बाहर किसानों ने जमकर नारेबाजी की. किसानों ने खरीदी केंद्र कर्मचारियों पर धांधली, दबाव और मनचाही कटौती के आरोप लगाते हुए नारेबाजी की.
किसानों के विरोध के बाद मौके पर जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत महाडिक पहुंचे. जहां भारी तादाद में किसान एकजुट होकर जोरदार प्रदर्शन किया. किसानों ने खरीदी केंद्र के कर्मचारियों पर मनमानी और नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है.
किसानों ने उन्हें बताया कि
केंद्र में बिना माप-तौल के मनमानी कटौती
धान की खरीदी में नियमों का उल्लंघन
शिकायतों पर जिम्मेदार अधिकारी मौन
महाडिक ने नाराज किसानों को शांत करने की कोशिश की और जिम्मेदार अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई की मांग की.
खरीदी केंद्र में चल रही इस कथित मनमानी के बीच प्रशासन की चुप्पी भी सवालों के घेरे में है. किसानों का आरोप है कि वे कई दिनों से शिकायत कर रहे हैं. लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई.
किसानों ने चेतावनी दी कि अगर तुरंत सुधार और कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे. लोहरसी खरीदी केंद्र का यह विवाद अब जिले में बड़ा मुद्दा बन गया है और किसान समुदाय में गहरा असंतोष देखने को मिल रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



