छत्तीसगढ़ में नगर निगमों के महापौर पदों का आरक्षण, रायपुर, कोरबा और बीरगांव से सामान्य वर्ग की महिला लड़ेगी मेयर का चुनाव
Reservation of Mayor posts of Municipal Corporations in Chhattisgarh, General category women will contest Mayor elections from Raipur, Korba and Birgaon
छत्तीसगढ़ में नगर निगमों के महापौर पदों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. राज्य के सबसे बड़े नगर निगम रायपुर में इस बार महापौर का पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित किया गया है. लॉटरी प्रणाली के जरिए तय किए गए इस आरक्षण ने राज्य के बाकी नगर निगमों के समीकरण भी बदल दिए हैं.
छत्तीसगढ़ के 14 नगर निगमों में आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो गई है. इस बार 5 नगर निगमों में महिला मेयर चुनीं जाएंगी. रायपुर से सामान्य वर्ग की महिला मेयर का चुनाव लड़ेगी. रायपुर के अलावा कोरबा और बीरगांव सीट भी सामान्य महिला वर्ग के लिए रिजर्व हो गया है.
54 नगर पालिका में भी अध्यक्ष के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो गई है. 54 नगर पालिका में 18 सीट महिला के लिए आरक्षित की गई है. इनमें 3 SC, 2 ST, 4 OBC और 9 सीट सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित की गई है.
प्रदेश के 10 नगर निगमों में होने वाले चुनाव के लिए 14 नगर निगमों में महापौर और अध्यक्ष का आरक्षण रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में लॉटरी से किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं के ग्राम पंचायत के वार्ड पंच, सरपंच, जनपद पंचायत के सदस्यों, जनपद पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत के सदस्य पदों का आरक्षण संबंधी कार्यवाही 9 और 10 जनवरी को किया जाएगा.
9 जनवरी को सुबह 11 बजे से जिला पंचायत सदस्य और 12.30 बजे से जनपद पंचायत धमतरी, कुरुद, नगरी और मगरलोड के अध्यक्ष पदों का आरक्षण किया जाएगा. जनपद पंचायत सभाकक्ष धमतरी, कुरुद, नगरी और मगरलोड में सुबह 10:30 बजे से ग्राम पंचायतों के पंच पदों का आरक्षण किया जाएगा.
इसी तरह 10 जनवरी को सुबह 10.30 बजे से जनपद पंचायत सभाकक्ष धमतरी, कुरुद, नगरी और मगरलोड में जनपद पंचायत सदस्यों के आरक्षण की कार्यवाही और दोपहर 12.30 बजे से संबंधित जनपद पंचायतों के सभाकक्ष में ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों पर आरक्षण के लिए कार्यवाही की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
एक बार फिर गरियाबंद नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन चुनाव लड़ सकते हैं. सीधे चुनाव होने के चलते वर्तमान पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन ही सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने भी फिर से चुनाव लड़ने की मंशा जाहिर कर दी है.
चर्चा में नगर पालिका अध्यक्ष मेमन ने प्रेस वार्तालाप पर बताया कि पार्टी और आम जनता ने पांच साल जनता की सेवा का अवसर दिया फिर से पार्टी मौका देगी तो जरुर चुनाव लडूंगा। पांच साल मैंने पूरी निष्ठा और कर्तव्य के साथ आमजनों की सेवा की नगर के विकास का हर संभव प्रयास किया है. नगर के सौंदर्यीकरण, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार, डामरीकृत सड़क, पेयजल, विद्युतीकरण, पेवर ब्लॉक सहित हर योजना ओर विकास कार्य से आमजनों को लाभान्वित करने की कोशिश मैने की नगर की जनता का भरपूर सहयोग और आशीर्वाद भी मुझे मिला है. अगर पार्टी संगठन और हाई कमान ने मौका दिया तो पूरी क्षमता के साथ चुनावी मैदान में उतरने तैयार हूं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
रायपुर और अन्य प्रमुख नगर निगमों का हाल
1. रायपुर:
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महापौर का पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुआ है. यह फैसला महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है. रायपुर में महिला उम्मीदवारों को अब बेहतर नेतृत्व का मौका मिलेगा.
2. बीरगांव:
बीरगांव नगर निगम में भी महापौर पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित है. यह आरक्षण महिलाओं को शहरी विकास में नेतृत्व करने का एक और मंच प्रदान करेगा.
3. दुर्ग और कोरबा:
दुर्ग में महापौर का पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित है. जबकि कोरबा में यह सामान्य महिला के लिए आरक्षित किया गया है.
4. भिलाई और भिलाई-चरौदा:
भिलाई और भिलाई-चरौदा, दोनों नगर निगमों में महापौर का पद ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित है.
5. बिलासपुर:
बिलासपुर में भी महापौर का पद ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है.
6. धमतरी और चिरमिरी:
धमतरी और चिरमिरी दोनों नगर निगमों में महापौर का पद सामान्य वर्ग के लिए खुला रखा गया है.
7. रायगढ़ और रिसाली:
रायगढ़ में महापौर का पद एससी वर्ग के लिए आरक्षित है. जबकि रिसाली में इसे एससी महिला के लिए आरक्षित किया गया है.
8. अम्बिकापुर और जगदलपुर:
अम्बिकापुर में यह पद एसटी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है. वहीं जगदलपुर में यह सामान्य वर्ग के लिए खुला रहेगा.
9. राजनांदगांव:
राजनांदगांव में महापौर पद सामान्य वर्ग के लिए खुला रखा गया है.
14 निगम की आरक्षण लिस्ट
1) रायपुर… सामान्य महिला वर्ग
2) वीरगांव सामान्य महिला
3) दुर्ग… अन्य पिछड़ा वर्ग
4) भिलाई…अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
5) चरोदा ,,,अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
6) बिलासपुर…अन्य पिछड़ा वर्ग
7) धमतरी… सामान्य वर्ग
8) चिरमिरी… सामान्य वर्ग
9) रायगढ़… अनुसूचित जाति
10) रिसाली.. अनुसूचित जाति महिला
11) अंबिकापुर.. अनुसूचित जनजाति
12) जगदलपुर….सामान्य वर्ग
13) कोरबा… सामान्य महिला
14) राजनांदगांव..सामान्य
15) गरियाबंद..सामान्य
गौरेला - सामान्य
भाटापारा - सामान्य
बलौदा बाजार - सामान्य
मुंगेली - सामान्य
तिल्दा नेवरा- ओबीसी
गरियाबंद - सामान्य
अहिवारा - ओबीसी
दल्ली राजहरा- ओबीसी
कुम्हारी - ओबीसी महिला
किरंदुल - सामान्य महिला
आरंग - सामान्य
खैरागढ़ - सामान्य महिला
तखतपुर - सामान्य महिला
महासमुंद - सामान्य
सरायपाली - सामान्य महिला
बड़े बचेली - ओबीसी
कवर्धा - कवर्धा
सक्ति - सामान्य
गोबरा नवापारा- ओबीसी महिला
चांपा - सामान्य
खरसिया - सामान्य
कोंडागांव - ओबीसी
कटघोरा - ओबीसी
दीपका - सामान्य
बेमेतरा - ओबीसी
जामुल - सामान्य महिला
मनेंद्रगढ़ - ओबीसी महिला
बालोद - सामान्य महिला
कांकेर - सामान्य
बैकुंठपुर - सामान्य
सूरजपुर- ओबीसी महिला
रतनपुर - सामान्य
गौरेला - सामान्य
बाकी मोंगरा - सामान्य महिला
पेंड्रा - सामान्य
लोरमी- ओबीसी
अम्लेश्वर - सामान्य
सिमगा - सामान्य
बोदरी - सामान्य महिला
रामानुजगंज - सामान्य
शिवपुर चर्चा - सामान्य महिला
सूरजपुर - महिला
कुम्हारी - महिला
13 नगर पालिका ओबीसी के लिए आरक्षित किए गए हैं. जिनमें दल्लीराजहरा, गोबरा नवापारा(M), सूरजपुर(M), तिल्दा नेवरा, कुम्हारी(M), बड़े बचेली, लोरमी, कटघोरा, बेमेतरा, कोण्डागांव, कवर्धा, अहिवारा, मनेंद्रगढ़(M) शामिल हैं.
इसके अलावा शिवपुरचर्चा, किरंदुल, तखतपुर, जामूल, खैरागढ़, गोदरी, बालोद, सराईपाली, बाँकीमोंगरा को महिलाओं के लिए अनारक्षित किया गया है.
अनुसूचित जाति (ST) के लिए 8 सीट आरक्षित की गई है, जिसमें 3 सीटें महिला आरक्षित है. अनुसूचित जनजाति (SC) के लिए 6 सीट आरक्षित की गई है, जिसमें 2 सीटें महिला आरक्षित है.
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 13 सीटें आरक्षित की गई है, जिसमें 4 सीटें महिला आरक्षित है. वहीं 27 अनारक्षित सीटों में से 9 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है.
अनुसूचित जाति के लिए 8 सीट(3 महिला)
अनुसूचित जनजाति के लिए 6 सीट (2 महिला) आरक्षित
ओबीसी वर्ग के लिए 13 सीटें आरक्षित (4 महिलाओं) के लिए किया गया आरक्षित
27 अनारक्षित सीटों में से (9 सीटें महिलाओं) के लिए आरक्षित
अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित नगर पालिका
अभनपुर, बागबहरा, सारंगढ़, डोंगरगढ़, जांजगीर,नैला, अकलतरा, पंडरिया
अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित नगरपालिका
नारायणपुर,जशपुर नगर, बलरामपुर, सुकमा, दंतेवाड़ा,बीजापुर
ओबीसी के लिए आरक्षित नगर पालिका
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित नगर पालिकाएं:
अभनपुर, बागबाहरा, सारंगढ़, डोंगरगढ़, जांजगीर नैला, अकलतरा, पंडरिया
अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित नगर पालिकाएं:
नारायणपुर, जशपुर नगर, बलरामपुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए आरक्षित नगर पालिकाएं:
दल्ली राजहरा, बड़े बचेली, लोरमी, कटघोरा, बेमेतरा, कोंडागांव, कवर्धा, अहिवारा, मनेंद्रगढ़, सूरजपुर, कुम्हारी
महिला (अनारक्षित) के लिए नगर पालिकाएं:
शिवपुर चरचा, तखतपुर, किरंदुल, जामुल, खैरागढ़, बोदरी, बालोद, सरायपाली, बाकीमोंगरा
अनारक्षित नगर पालिकाएं:
सक्ती, खरसिया, कांकेर, चांपा, रतनपुर, भाटापारा, बलौदाबाजार, मुंगेली, गरियाबंद, आरंग, महासमुंद, गौरेला, अमलेश्वर, बैकुंठपुर, रामानुजगंज
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



