रायपुर की मेडिकल स्टूडेंट ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, SECL क्वार्टर में मिली लाश, फैली सनसनी, परिवार में शोक का माहौल
Raipur medical student committed suicide by hanging herself, body found in SECL quarters, sensation spread, family in mourning
कोरबा : मेडिकल की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मृतका की पहचान छाया गौतम उम्र 22 साल के रुप में हुई है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों का बयान दर्ज कर लिया है. जांच के लिए रायपुर मेडिकल कॉलेज और छाया की सहेलियों से पूछताछ की जाएगी. साथ ही उसके मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है. यह मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक छाया गौतम पिछले 5 सालों से रायपुर के मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी. 13 जून को छाया का शव उसके घर में मिला. छाया करीब 15 दिन पहले रायपुर से कोरबा आई थी. रायपुर से लौटने के बाद से वह मानसिक तनाव में थी. उसने अपने पिता शशि भूषण गौतम को बताया था कि पढ़ाई के दौरान उसे कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पिता ने उसका कोरबा के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज भी शुरु करवाया था. शुक्रवार सुबह जब घर में कोई नहीं था. छाया ने क्वार्टर में फांसी लगाकर जान दे दी. उस समय उसके पिता ड्यूटी पर थे. घर के सदस्यों ने फोन कर उन्हें खबर दी.
गौरतलब हो कि छाया के पिता SECL कर्मी हैं. वे लोग कला मंदिर क्षेत्र में M 55 माइनस क्वार्टर में रहते थे. घटना के समय मां भी बाहर गई थी. छाया बचपन से ही पढ़ाई लिखाई में होशियार थी और डॉक्टर बनना इसका एक सपना था. इस घटना से पूरे परिवार में शोक का माहौल है. जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने मृतक छाया को श्रद्धांजलि दी है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



