नशे के खिलाफ पुलिस की जंग जारी, अवैध मादक पदार्थ चिट्टा की बिक्री करते आरोपी तरुण बजाज गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
Police's war against drugs continues, accused Tarun Bajaj arrested for selling illegal drug Chitta and sent behind bars
रायपुर : राजधानी के डीडी नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ चिट्टा की तस्करी करते एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. मुखबिर से मिली खबर के आधार पर पुलिस ने सरोना स्थित श्मशान घाट मार्ग पर घेराबंदी कर आरोपी तरूण बजाज पिता नरेश बजाज को गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 5 अप्रेल 2025 को मुखबिर से खबर मिली कि थर्ड जेंडर सेंटर के बाजू ष्मषान घाट जाने वाले सड़क सरोना रायपुर में एक व्यक्ति सफेद पॉलीथीन में अवैध मादक पदार्थ चिटठा रखा हुआ ग्राहक तलाश कर रहा है. इस खबर पर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित थाना डीडी नगर स्टॉफ खेराबंदी कर आरोपी तरुण बजाज पिता नरेश बजाज को गिरफ्तार कर एक्टिवा वाहन की तलाशी लिया गया.
तलाशी में आरोपी के जेब से एक नग सैमसंग कंपनी का मोबाईल और एक सफेद रंग के पॉलीथीन में अवैध मादक पदार्थ चिटठा मिला. जिसे तौल कराने पर कुल वजन करीब 8 ग्राम कीमत करीब 80000/- होना पाया गया. आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ चिटठा, स्कुटी एक्टिवा नम्बर CG04 ML 1911 कीमत क़रीब 30000/- और समसंग मोबाईल जप्त कर किया गया.
आरोपी तरुण बजाज के खिलाफ थाना डीडी नगर में अपराध क्रमांक 144/25 धारा 21(बी) एनडीपीएस एक्ट जुर्म दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया.
इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में डीडी नगर के सउनि महेन्द्र मिश्रा के साथ हमराह आरक्षक 2254 भूपेन्द्र सिन्हा, आरक्षक 1901 कृश्ण कुमार सिंह, आरक्षक क्र. 2476 परमेष्वर कर्श द्वारा कार्यवाही करते हुए मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर सराहनीय कार्य किया गया.
आरोपी
तरूण बजाज पिता नरेश बजाज उम्र 29 साल साकिन वालफोर्ट गार्डन, मकान नंबर 47 थाना डीडी नगर रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



