लव मैरिज कर बच्चों के सामने पत्नी से बर्बरता, चरित्र शंका में मुंडन कर पिलाई पेशाब!, सरेआम काट दिया बाल, वीडियो वायरल, हैवान पति जितेंद्र गिरफ्तार

Man who had a love marriage brutally assaults wife in front of their children; suspecting her of infidelity, he shaves her head and forces her to drink urine! Her hair was chopped off in public; the video has gone viral, and the sadistic husband, Jitendra, has been arrested.

लव मैरिज कर बच्चों के सामने पत्नी से बर्बरता, चरित्र शंका में मुंडन कर पिलाई पेशाब!, सरेआम काट दिया बाल, वीडियो वायरल, हैवान पति जितेंद्र गिरफ्तार

सूरजपुर/पंडोपारा/काटकोना : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिला में इंसानियत को शर्मसार करते हुए चरित्र शंका पर पति ने पहले तो पत्नी को जमकर पीटा इसके बाद उसके सिर का मुंडन कर दिया. पति ने पत्नी का मुंडन करने के बाद पेशाब भी पिला दिया आखिर में कालिख पोती. इस पूरी हैवानियत का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. पटना पुलिस ने आरोपी पति जितेंद्र सारथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक दोनों की 2006 में लव मैरिज हुई थी. इतने साल बाद दोनों के बीच शक पैदा हो गया. और आखिर नौबत दरिंदगी तक आ गई. पति ने मारपीट कर बच्चे और खुद का पेशाब पिलाया और फिर पत्नी के मुंह पर कालिख भी पोती. इस दौरान पत्नी लगातार रोती रही, लेकिन पति नहीं पसीजा.
सूरजपुर जिले के करंजी की रहने वाली महिला का आरोप है कि पति जितेंद्र अक्सर अमानवीय प्रताड़ित करता है. पति मंत्रालय में सरकारी गाड़ी चलाता है. दोनों के दो बेटे और दो बेटी है. विवाद और मारपीट के चलते पत्नी एक साल से अलग रह रही थी. हाल ही में पीड़िता अपने रिश्तेदार के घर पांडोपारा घूमने आई थी. जहां आरोपी पति ने इस घटना को अंजाम दिया.
उधर, पति ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी पहले जीजा के साथ फिर भांजे के साथ भाग गई, जिसके चलते उसकी बदनामी हुई. 
इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल करने के बाद आरोपी पति जितेंद्र सारथी को गिरफ्तार कर लिया है. और आरोपी का मोबाइल भी जब्त किया गया है.
आरोपी
जितेंद्र सारथी
मूलतः सूरजपुर जिले के ग्राम रुनियाडीह 
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t