सोशल मीडिया पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना पड़ा महंगा, मचा बवाल, Law की छात्रा गिरफ्तार
Making objectionable comments on social media against Constitution maker Dr. Bhimrao Ambedkar proved costly, caused uproar, law student arrested
रायपुर : सोशल मीडिया पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है. जिसे लेकर रायपुर, भिलाई, राजनांदगांव में आक्रोश का माहौल है. रविवार को राजधानी में भारतीय बौद्ध महासभा के पदाधिकारी सिविल लाइन थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. इस मामले में पुलिस ने आरोपी अनामिका उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक भिलाई के वैशाली नगर की रहने वाली अनामिका उपाध्याय ने सोशल मीडिया पर डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी की थी. वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी है. रविवार को बड़ी संख्या में समाज के लोग भिलाई नगर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कई महिलाएं भी थाने के अंदर पहुंच गईं और जमकर नारेबाजी की.
वहीं भिलाई में भी लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. अलग-अलग संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भिलाई नगर थाने पहुंचे और जमकर नारेबाजी करते हुए युवती के खिलाफ एक्शन की मांग की. इसके अलावा राजनांदगांव में भी लोगों ने थाने का घेराव किया. इस मामले में पुलिस ने आरोपी अनामिका उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया है.
आरोप है कि अनामिका उपाध्याय लगातार सोशल मीडिया पर एक समाज को टारगेट कर वीडियो बना रही है. उसने बाबा साहेब के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



