मैग्नेटो मॉल तोड़फोड़, एक नाबालिग समेत कई कार्यकर्ता गिरफ्तार, प्रदर्शनकारियों ने थाने में घुसकर किया बवाल, चूल्हा-राशन लेकर बैठे प्रदर्शनकारी

Magneto Mall vandalized, several activists, including a minor, arrested; protesters stormed the police station, sitting with stoves and rations.

मैग्नेटो मॉल तोड़फोड़, एक नाबालिग समेत कई कार्यकर्ता गिरफ्तार, प्रदर्शनकारियों ने थाने में घुसकर किया बवाल, चूल्हा-राशन लेकर बैठे प्रदर्शनकारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में क्रिसमस सजावट तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है.

मिली जानकारी के मुताबिक 24 दिसंबर को कुछ युवकों ने मॉल में की गई क्रिसमस सजावट पर आपत्ति जताते हुए तोड़फोड़ की थी. वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही तेलीबांधा थाना पुलिस हरकत में आई और एफआईआर दर्ज कर जांच शुरु की.
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार किया. आरोपियों से पूछताछ जारी है. इस कार्रवाई के विरोध में बजरंग दल ने सिविल लाइन थाना जाकर सामूहिक गिरफ्तारी देने का ऐलान किया है. थाना परिसर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया.
तेलीबांधा थाने के सामने चक्काजाम और हवन के साथ पुलिस कार्रवाई पर आपत्ति जताई. पुलिस के साथ चर्चा विफल होने के बाद बजरंगियों ने थाने के सामने ही पंडाल लगा लिया. राशन-चूल्हा लेकर वे थाने के सामने बैठ गए. बजरंग दल के सदस्य अनिश्चितकालीन आंदोलन पर अड़ गए.
उन्होंने सड़क पर हवन किया और पुलिस प्रशासन तथा सरकार को “सद्बुद्धि” देने के लिए यज्ञ भी किया. प्रदर्शन ने मौके पर तनाव बढ़ा दिया. हालात को कंट्रोल करने के लिए 2 ASP, 4 CSP, 12 थाना प्रभारी सहित अतिरिक्त बल मौके पर तैनात किया गया. सुरक्षा कारणों से मंदिर हसौद, एयरपोर्ट और अन्य इलाकों से रायपुर प्रवेश करने वाले वाहनों का रुट डायवर्ट कर दिया गया. तेलीबांधा चौक से ट्रैफिक को नेशनल हाईवे की तरफ भेजा गया.
 बजरंग दल नेताओं ने पुलिस कार्रवाई को गलत बताते हुए कहा कि उन्होंने मॉल में तोड़फोड़ नहीं की है. सजावट को हुए नुकसान को इतना बड़ा मुद्दा बनाकर FIR दर्ज करना एकतरफा और अनुचित है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t