रायपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष में गाली-गलौज एवं मारपीट, 2 घायलों का इलाज जारी, दोनों पक्षों की एफआई आर दर्ज, 4 आरोपी गिरफ्तार

In Raipur, a clash involving verbal abuse and physical assault broke out between two groups due to an old rivalry; two injured individuals are undergoing treatment, FIRs have been registered against both sides, and four accused persons have been arrested.

रायपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष में गाली-गलौज एवं मारपीट, 2 घायलों का इलाज जारी, दोनों पक्षों की एफआई आर दर्ज, 4 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच गाली-गलौज और मारपीट के बाद धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है. वारदात के दौरान पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंच गई. जिससे बड़ी वारदात टल गई. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 28 अगस्त की रात करीब 11 बजे डबरी पारा में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हुआ. आरोप है कि मुकुल ध्रुव और उसके साथियों ने सौरभ नायक के साथ गाली-गलौज और मारपीट की. और धारदार हथियार से हमला किया. इस घटना में सौरभ नायक और बीच-बचाव करने पहुंची महिला देवकी सोनी को चोटें आईं. सौरभ का इलाज जारी है और उसकी हालत सामान्य बताई गई है.
इस मामले में पुरानी बस्ती पुलिस ने अपराध क्रमांक 444/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक धारदार हथियार भी बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करण यादव उम्र 26 साल, भीष्म साहू उर्फ ऋषभ साहू उम्र 19 साल, मुकुल ध्रुव उम्र 23 साल और महेश ध्रुव उर्फ माइकल उम्र 23 साल के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक मामले का एक अन्य आरोपी विकास यादव का इलाज जारी है.
इसी विवाद को लेकर दूसरे पक्ष की शिकायत पर भी अपराध क्रमांक 445/2026 दर्ज किया गया है. पुलिस के मुताबिक सौरभ नायक पर मुकुल ध्रुव और उसके साथियों के साथ गाली-गलौज कर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप है. इस घटना में विकास को पेट में और करण यादव को हाथ में चोट आई है. सौरभ का फिलहाल इलाज जारी है और स्वस्थ होने के बाद उसके खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. डीसीपी पश्चिम रॉबिन्सन गुड़िया और एडीसीपी राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में एसीपी पुरानी बस्ती देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में कार्रवाई की गई. पुलिस की तत्परता से घटना के दौरान ही आरोपियों को पकड़ लिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?