अवैध संबंध का खौफनाक अंजाम!, आरक्षक के घर घुसकर पूर्व प्रेमी की पत्नी पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला, मौके पर मां-बेटे की मौत, दो बेटियां गंभीर
Illicit relationship leads to horrific consequences! A constable enters the house and attacks his ex-lover's wife with knives, killing both mother and son on the spot, and injuring two daughters.
दुर्ग/सुपेला : शहर के एसटीएफ कॉलोनी क्षेत्र में रविवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई. जहां एक महिला ने घर में घुसकर आरक्षक के परिवार पर चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में आरक्षक की पत्नी और 9 साल के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल है. यह मामला स्मृति नगर चौकी क्षेत्र के कातुलबोर्ड इलाके की एसटीएफ कॉलोनी का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मूल रुप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले वर्तमान में जगदलपुर में पदस्थ STF आरक्षक ललितेश यादव इन दिनों 15 दिन की छुट्टी पर दुर्ग स्थित अपने घर आए थे. कॉलोनी के डी-15 भवन की तीसरी मंजिल पर रीना यादव अपने तीन बच्चों के साथ रहती थीं. शनिवार सुबह करीब 8 बजे ललितेश रेलवे स्टेशन पर टिकट रिजर्वेशन कराने गए थे. घर पर उनकी पत्नी रीना यादव उम्र 35 साल, 9 साल का बेटा और दो बेटियां मौजूद थीं.
इसी बीच जांजगीर की रहने वाली सरोजनी भारद्वाज उम्र 25 साल शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे चाकू लेकर घर में दाखिल हुई. घर पहुंचते ही सरोजनी भारद्वाज की रीना यादव से तीखी बहस शुरु हो गई. बहस के दौरान आरोपी ने टीवी की आवाज तेज कर दी और कुछ ही पलों में विवाद हिंसक हो गया. इसके बाद सरोजनी ने घर में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से रीना यादव पर अचानक हमला कर दिया.
आरोपी महिला ने सो रहे 9 साल के बच्चे पर बेरहमी से चाकू से 14 वार किया. जब मां रीना अपने बच्चों को बचाने के लिए सामने आईं. तो सरोजनी ने उन पर भी ताबड़तोड़ हमला कर दिया. लहूलुहान हालत में भी मां ने अपनी बेटियों को बचाने के लिए आरोपी महिला के पैर पकड़ लिए और बेटियों को वहां से भागने को कहा.
एक बेटी जान बचाकर घर से बाहर भागी और पड़ोसियों को शोर मचाकर जानकारी दी. दूसरी बेटी नैना ने खुद को बाथरुम में बंद कर लिया. जिससे उसकी जान बच गई. शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने आरोपी महिला को रंगे हाथों पकड़ लिया और उसके हाथ से खून से सना चाकू छीना. इस हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई. हमले में उनका 9 साल का बेटा आदित्य यादव भी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने भी दम तोड़ दिया. वहीं घायल बेटी तानिया को नाजुक हालत में अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है.
पुलिस की शुरुआती जांच में इस दोहरे हत्याकांड के पीछे अवैध संबंधों की बात सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि आरोपी सरोजनी भारद्वाज शुक्रवार दोपहर को भी ललितेश के घर आई थी. तब ललितेश ने उसे समझा-बुझाकर वापस भेज दिया था. आरोपी महिला दुर्ग में किराए का मकान लेकर रह रही थी. उसे पता था कि ललितेश सुबह घर पर नहीं होगा. इसी का फायदा उठाकर उसने हमला किया.
वारदात की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया. क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है. आसपास के लोगों के बयान दर्ज कर हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है. वारदात के बाद दहशत का माहौल है.
जानकारी के मुताबिक बीजापुर में पदस्थ आरक्षक ललितेश यादव और जांजगीर-चांपा में रहने वाली आरोपी महिला सरोजनी भारद्वाज के बीच फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी. जो जल्द ही प्यार में बदल गई. बताया जा रहा है कि आरक्षक ने कथित तौर पर महिला से दूसरी शादी भी कर ली थी. अब पुलिस कथित दूसरी पत्नी के आरक्षक की पहली पत्नी और बच्चों पर हमले के पीछे की वजह जानने में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



