मैं दलित विधायक हूं, इसलिए परेशान कर रहे हैं..बलौदाबाजार हिंसा मामले में FIR होने पर फूट-फूटकर रोईं कांग्रेस विधायक उत्तरी जांगड़े

I am a Dalit MLA, that's why they are harassing me... Congress MLA Uttari Jangde broke down in tears after FIR was filed in Balodabazar violence case

मैं दलित विधायक हूं, इसलिए परेशान कर रहे हैं..बलौदाबाजार हिंसा मामले में FIR होने पर फूट-फूटकर रोईं कांग्रेस विधायक उत्तरी जांगड़े

रायपुर : बलौदाबाजार हिंसा मामले में सारंगढ़ की कांग्रेस उत्तरी जांगड़े और नगर पालिका अध्यक्ष के पति अजय बंजारे पर FIR दर्ज किया गया है. आरोप है कि दोनों ने भड़काउ भाषण दिए थे. BJP ने SP से इस मामले की शिकायत थी. जिसके बाद सिटी कोतवाली थाने में कई धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है. वहीं FIR होने पर कांग्रेस विधायक उत्तरी जांगड़े रो पड़ी.
कांग्रेस की महिला विधायकों ने उत्तरी जांगड़े के आंसू पोछे. उत्तरी जांगड़े ने कहा कि मैं दलित विधायक हूं इसलिए परेशान कर रहे हैं. पहले मेरे पति और फिर मुझ पर FIR की गई है.
बता दें कि 12 दिसंबर को रानी लक्ष्मीबाई व्यवसायिक परिसर सारंगढ़ में कांग्रेसियों ने एक दिवसीय प्रदर्शन का आयोजन किया था. इस दौरान कांग्रेस विधायक उत्तरी जांगड़े अपने भाषण के दौरान मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उकसाते हुए कहा था कि यहां से हम सबको कलेक्टर कार्यालय जाना है और कलेक्टर कार्यालय के बाहर से नहीं आना है बल्कि अंदर जाकर तोडफ़ोड़ करना है और बलौदबाजार की घटना को आप सब जानते ही हो. बलौदाबाजार जैसी स्थिति निर्मित करनी है.
भारतीय जनता पार्टी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट में ये वीडियो पोस्ट किया. जिसमें कांग्रेस विधायक उत्तरी जांगड़े कलेक्टर ऑफिस में तोड़फोड़ करने की बात कहती नजर आई. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI