रायपुर में छात्रा से छात्र ने किया रेप, कैंडल मार्च निकाल हुआ विरोध प्रदर्शन, पिता बोले- लड़का पुलिस वाले का बेटा, टीचर ने नहीं लिया एक्शन, FIR की मांग

In Raipur, a student raped a girl student, a candle march was taken out to protest, father said- the boy is a policeman's son, teacher did not take any action, FIR demanded

रायपुर में छात्रा से छात्र ने किया रेप, कैंडल मार्च निकाल हुआ विरोध प्रदर्शन, पिता बोले- लड़का पुलिस वाले का बेटा, टीचर ने नहीं लिया एक्शन, FIR की मांग

रायपुर : रायपुर की इमलीडीह क्षेत्र की सेंट जोसेफ स्कूल मै 9वीं क्लास की 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ स्कूल परिसर मै ही स्कूल के ही छात्र ने डरा धमका के पुलिस कर्मचारी का बेटा होने की धमकी देकर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया और क्लास रुम से छात्रा को लगातार बुलाकर स्कूल प्रशासन की नाक की नीचे ऐसी शर्मनाक घटना घटी जो बर्दाश्त लायक नहीं है.
आज स्कूलों मै बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं. जिसका आक्रोश शहर और प्रदेश वासियों का अब सड़कों पे दिखा. इसी कड़ी में आज रात जयस्तंभ चौक में रायपुर महानगर हुसैनी सेना के द्वारा मौन प्रदर्शन किया. बलात्कारी छात्र को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए और स्कूल प्रशासन पर भी FIR दर्ज़ की जाए. उक्त जानकारी प्रदेश संगठन मंत्री शेख हाफिजुद्दीन ने दी.
बताया जा रहा है कि आरोपी छात्र ने नाबालिग छात्रा को धमकी दी कि अगर उसने किसी को घटना के बारे में बताया तो उसका बुरा हाल होगा. वह बदनाम हो जाएगी. छात्रा डर गई और घर चली गई. एक-दो दिन वो स्कूल गई.
इस दौरान आरोपी छात्रा को अकेले में बुलाकर फिर गलत हरकत करता था. लगातार सीनियर के टॉर्चर से छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया. वह तीन महीने तक स्कूल नहीं गई. इस घटना के विरोध में शनिवार को कैंडल मार्च निकालकर जयस्तंब चौक पर मौन प्रदर्शन किया गया. साथ ही दोषी पर कड़ी कार्रवाई और स्कूल प्रशासन प्रबंधन पर FIR दर्ज करने की मांग की गई.
रायपुर SSP लाल उमेंद सिंह ने बताया कि, राजेंद्र नगर थाना में छात्रा से हुए दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है. हालांकि यह घटना कुछ दिन पहले की है. जिसमें एक डॉक्टर से काउंसिलिंग करने के बाद छात्रा के माता-पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है. छात्र के खिलाफ केस दर्ज बाल सुधार गृह भेजा गया है.
पिता का आरोप है कि लड़के के पिता पुलिस में हैं, जिसके कारण केस कमजोर किया गया. परिजनों का आरोप है कि 11वीं का छात्र पिछले 2 महीनों से 14 साल की बच्ची को परेशान कर रहा था. छात्रा को डरा धमकाकर उसने शोषण किया है. बताया जा रहा है कि छात्रा ने इसकी जानकारी टीचर को भी दी थी.
पिता ने आगे कहा कि बच्ची आज तक किसी से भी बात नहीं कर पा रही है. 3-4 महीने से तो बच्ची बता रही है. लेकिन उससे भी पुरानी घटना होगी. क्योंकि लड़का पिछले 1-डेढ़ साल से उसके संपर्क में था. बहाने से बुलाकर ले जाता था. स्कूल, क्लास रुम जहां कैमरे नहीं लगे. वहां लेकर जाता था. किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी.
पिता ने कहा कि, केस को कमजोर किया गया. शाला प्रबंधन भी उन्हीं का पक्ष ले रहे हैं क्योंकि पिताजी पुलिस में है. मैं दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई चाहता हूं. गृह मंत्री से मुलाकात नहीं हो पाई. आवेदन दिए हैं, फोन में बात हुई है. आश्वासन दिए हैं. कहा कि किसी को छोड़ा नहीं जाएगा..
स्कूल के प्रबंधक ने कहा कि हमें शुक्रवार को साढ़े 10 बजे पुलिस थाने से घटना की जानकारी मिली. छात्र का नंबर और पता मांगा गया था. स्कूल परिसर में हुई घटना के मामले में जब मैनेजमेंट से सवाल पूछा गया. तो उन्होंने कहा कि सभी तरफ से लापरवाही हुई होगी. हम कमेटी बनाकर जांच करेंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI