भीषण सड़क हादसा, स्वागत द्वार के पिलर से टकराई तेज रफ्तार कैंपर, ट्रांसपोर्टर समेत 2 की मौके पर मौत, दो गंभीर, इलाज जारी, वाहन के उड़े परखच्चे, पसरा मातम

Horrific road accident: A speeding camper collided with a welcome gate pillar, two people, including a transporter, died on the spot, two are seriously injured, treatment is ongoing, the vehicle was completely destroyed, causing widespread mourning.

भीषण सड़क हादसा, स्वागत द्वार के पिलर से टकराई तेज रफ्तार कैंपर, ट्रांसपोर्टर समेत 2 की मौके पर मौत, दो गंभीर, इलाज जारी, वाहन के उड़े परखच्चे, पसरा मातम

रायगढ़ : रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत तमनार मार्ग पर एक बेहद दर्दनाक और भीषण सड़क हादसा सामने आया है. जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो अन्य की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है. यह हादसा झरियापाली और देवगढ़ के बीच उस समय हुआ. जब एक तेज रफ्तार कैंपर गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने स्वागत द्वार से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए. हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस और आपातकालीन टीम मौके पर पहुंच गई.
मिली जानकारी के मुताबिक तमनार क्षेत्र से एक महिंद्रा कैंपर गाड़ी शाम करीब 5:30 बजे घरघोड़ा की तरफ जा रही थी. इसी दौरान झरियापाली और देवगढ़ के बीच पहुंचते ही चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सीधे स्वागत द्वार के मजबूत पिलर से जा भिड़ी. चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग मौके पर दौड़े. टक्कर इतनी भयावह थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया. जिससे उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही सांसें थम गईं.
हादसे के बाद राहगीरों ने डायल 112 को इसकी खबर दी. आपातकालीन सेवा के आरक्षक राम कृष्ण रात्रे और पायलट जनार चौहान ने बिना वक्त गंवाए मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में फंसे घायलों को बाहर निकाला. इस हादसे में गंभीर रूप से घायल जितेंद्र सिंह पिता ननकु उम्र 56 साल और विपिन सिंह उम्र 38 साल को घरघोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है.
इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों की पहचान ट्रांसपोर्ट व्यवसायी सत्येंद्र पांडेय उम्र 45 साल और कोरबा निवासी रोहित कश्यप उम्र 35 साल के रूप में हुई है. हादसे के बाद घरघोड़ा थाना पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के मर्चुरी भिजवा दिया. इस हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t