अवैध संबंध के शक का खौफनाक अंजाम, पत्नी और चाचा ससुर पर टंगिया से हमला, महिला के सिर पर गंभीर चोट, आरोपी पति सूरज गिरफ्तार
Horrific outcome of suspected illicit affair: wife and uncle-in-law attacked with an axe; woman sustains severe head injury; accused husband Suraj arrested.
कांकेर : कांकेर जिले के सिकसोड़ थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और चाचा ससुर पर टांगी से जानलेवा हमला कर दिया. हमले में पत्नी के सिर पर गंभीर चोट आई. जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे चाचा ससुर भी घायल हो गए. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता 17 जून को अपने चाचा के घर ग्राम कस्तूरा पहुंची थी. उसने परिजनों को बताया था कि उसका पति सूरज लाल पोटाई उस पर अवैध संबंध होने का शक करता है और शराब के नशे में अक्सर मारपीट करता है. परिजनों ने अगले दिन गांव में बैठक कर आरोपी को समझाने का फैसला लिया था.
आधी रात घर पहुंचकर किया हमला
इसी बीच 17 जून की रात करीब 12:15 बजे आरोपी सूरज लाल पोटाई चाचा के घर पहुंच गया. वहां उसने गाली-गलौज शुरू कर दी और अपनी पत्नी पर हमला कर दिया.
आरोप है कि आरोपी ने घर में रखी लोहे की टंगिया उठाकर पत्नी के सिर पर वार किया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. पत्नी को बचाने आए उसके चाचा पनकू राम उइके पर भी आरोपी ने टांगी से हमला कर दिया. जिससे उनकी बाईं आंख के नीचे चोट लगी.
पुलिस ने किया गिरफ्तार
घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर सिकसोड़ थाने में अपराध क्रमांक 09/2026 दर्ज किया गया. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला कायम कर जांच शुरू की.
तकनीकी सबूतों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपी सूरज लाल पोटाई उम्र 45 साल निवासी ग्राम कस्तूरा, थाना सिकसोड़ को गिरफ्तार कर लिया. वारदात में इस्तेमाल लोहे की टंगिया भी जब्त कर ली गई है.
न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया. मामले की आगे की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



