पत्नी के सिर पर ईंट से वार कर ले ली जान, फिर खुद को चाकू मारकर खुदकुशी की कोशिश, पुलिस ने आरोपी इंद्रजीत को गिरफ्तार भेजा सलाखों के पीछे
He took his life by hitting his wife on the head with a brick, then tried to commit suicide by stabbing himself, the police arrested the accused Indrajit and sent him behind the bars.
राजनांदगांव : राजनांदगांव जिले के ग्राम कलकसा में पति-पत्नी के बीच विवाद कत्ल और खुदकुशी में बदल गया. शुक्रवार रात पति ने अपनी पत्नी के सिर पर ईंट से वार कर कत्ल कर दिया. इसके बाद खुद पर चाकू मारकर खुदकुशी करने की कोशिश की. इधर पुलिस ने कत्ल फिर खुदकुशी की कोशिश के मामले की जांच शुरु कर दी है. और पुलिस ने मामलें में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.
खाद गोदाम डोंगरगढ़ में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी के तौर पर कार्यरत ग्राम कलकसा निवासी इंद्रजीत बग्गा उम्र 53 साल पिछले कुछ समय से तनाव में चल रहा था. उसका अपनी पत्नी अमरजीत बग्गा के साथ घरेलू विवाद होते रहता था. पड़ोसियों के मुताबिक शुक्रवार को भी दिन भर दोनों के बीच काफी विवाद हुआ. जिसके बाद रात में दोनों सोने चले गए. कमरे के भीतर फिर दोनों में विवाद हुआ और विवाद इतना बढ़ गया कि आवेश में आकर इंद्रजीत ने अपनी पत्नी के सिर पर हमला कर दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



